आईपीएल 2021 के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने हो सकता है (IPL/Twitter)
- News18Hindi
- Last Updated:
January 17, 2021, 6:39 AM IST
अगर ऑक्शन में कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहता है तो राज्य संघों से सीधे बात करेगा. इसके लिए खिलाड़ी के एजेंट या फिर मैनेजर से किसी भी हाल में संपर्क नहीं किया जाएगा.
20 जनवरी तक जारी करनी होगी फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
वहीं सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 20 जनवरी तक जारी करनी होगी, वहीं जिन खिलाड़ियों के पास अनुबंध नहीं है, वह 4 फरवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ऑक्शन के लिए राज्य संघों से कहा गया है कि अगर वह इस नीलामी में किसी खिलाड़ी को शामिल कराना चाहते हैं तो उसका नाम सारी औपचारिकताओं के साथ भेजें.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: नटराजन की गेंदबाजी के फैन हुए जहीर खान, कहा- जितनी उम्मीद की थी, उससे भी शानदार किया
IND vs AUS: भारतीय फैन ने लगाया सुरक्षा अधिकारी पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप, कही बड़ी बात
अंडर- 19 और संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भी नियम
बोर्ड ने अंडर- 19 खिलाड़ियों के लिए इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए भी कुछ मापदंड निर्धारित किए हैं. इस नीलामी में वहीं अंडर- 19 खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है, जिसका राज्य संघ में रजिस्ट्रेशन हो और जो कम से कम एक फर्स्ट क्लास मैच या लिस्ट ए मैच खेला हो. इसके अलावा बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अनकैप्ड प्लेयर्स के लिए नीलामी में हिस्सा लेने के लिए शर्त रखी है कि उन्हें संन्यास संबंधी सभी डॉक्यूमेंट पेश करने होंगे.