Hindi News – Maruti Suzuki ने दिया झटका, चुनिंदा मॉडल्स पर 34000 रुपए तक दाम बढ़ाए– News18 Hindi

Hindi News – Maruti Suzuki ने दिया झटका, चुनिंदा मॉडल्स पर 34000 रुपए तक दाम बढ़ाए– News18 Hindi


नई दिल्ली. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कीमतों में यह इजाफा सोमवार यानी 18 जनवरी 2021 से ही लागू हो गया है. मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि उसने चुनिंदा मॉडल्स के दाम 34,000 रुपये तक (एक्स शोरूम दिल्ली) बढ़ा दिए हैं. कंपनी के मुताबिक, वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट (Input Cost) में वृद्धि होना है. हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि उसके किस मॉडल के दाम में कितनी वृद्धि हो रही है.

मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर 2020 में घोषणा की थी कि वह जनवरी 2021 से अपने विभिन्‍न मॉडल्‍स की कीमतें बढ़ाएगी. कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने कहा था कि गाड़ियों की कीमतें इनपुट लागत के कारण बहुत ज्यादा प्रभावित हुई हैं. ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि इसका कुछ भार ग्राहकों पर डाला जाए. कंपनी ने यह कदम तब उठाया है, जब दिसंबर 2020 के दौरान साल-दर-साल आधार पर अपनी कुल बिक्री में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. दिसंबर 2020 में मारुति सुजुकी का कुल उत्पादन 33.78 फीसदी बढ़कर 1,55,127 यूनिट रहा है.

ये भी पढ़ें- होंडा मोटरसाइकिल ने लॉन्‍च किया ग्रेजिया का स्पोर्ट्स एडिशन, जानें फीचर्स और कीमत

घरेलू बिक्री में दिसंबर 2020 के दौरान हुई 17.8 फीसदी बढ़ोतरी
दिसंबर 2020 में मारुति ने कुल 1,60,226 वाहनों की बिक्री की. कंपनी ने दिसंबर 2019 में 1,33,296 कारें बेची थीं. मारुति की घरेलू बिक्री (Domestic Sales) दिसंबर 2020 में 17.8 फीसदी बढ़कर 1,46,480 हो गई. 2019 दिसंबर में यह आंकड़ा 1,24,375 यूनिट रहा था. दिसंबर 2020 में ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों (Small Cars) की बिक्री 4.4 फीसदी बढ़कर 24,927 हो गई. स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसे कॉम्पैक्ट वाहनों की बिक्री 18.2 फीसदी बढ़कर 77,641 हो गई. हालांकि, मिड साइज सेडान सियाज की बिक्री दिसंबर 2020 में 28.9 फीसदी घटकर 1,270 यूनिट रह गई. विटारा ब्रेजा, एसक्रॉस और अर्टिगा जैसे यूटिलि​टी व्हीकल्स (SUV) की बिक्री 8 फीसदी बढ़कर 25,701 हो गई.



Source link