Indore Coronavirus Today Updates: District Congress President Sadashiv Yadav Test Positive For COVID | पूर्व सांसद गुड्‌डू के बाद इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव की रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटव, सांवेर क्षेत्र में सक्रिय थे

Indore Coronavirus Today Updates: District Congress President Sadashiv Yadav Test Positive For COVID | पूर्व सांसद गुड्‌डू के बाद इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव की रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटव, सांवेर क्षेत्र में सक्रिय थे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Coronavirus Today Updates: District Congress President Sadashiv Yadav Test Positive For COVID

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यादव सांवेर विधानसभा में हर-हर महादेव अभियान में शामिल हुए थे। दोपहर में उनकी बतीयत खराब हुई थी।

  • मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव को बुखार आने के बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था
  • सोमवार को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, गुड्‌डू बॉम्बे अस्पताल में भर्ती हैं

पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू के बाद मंगलवार रात को इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार श्री विहार कॉलोनी निवासी यादव को बुखार आने के बाद सैंपल लिए गए थे। रिपोर्ट में वे संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें 15 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेहत को देखते हुए यह तय किया जाएगा कि उन्हें घर पर रखा जाए या फिर अस्पताल में शिफ्ट किया जाए।

मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव को बुखार आने के बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। यादव सुबह सांवेर विधानसभा में हर-हर महादेव अभियान में शामिल हुए थे। दोपहर बाद उनकी तबीयत खराब हुई। यादव पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के साथ लगातार सांवेर विधानसभा की बैठक ले रहे थे।

पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू की आ चुकी है पॉजिटिव रिपोर्ट
सोमवार को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी का कहना है पिछले दिनों कनाड़िया के पास रहने वाले एक कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव आए थे, इसके बाद परिवार के सभी लोगों की जांच करवाई गई। इसमें पिताजी (प्रेमचंद गुड्डू) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। सभी लोग क्वारैंटाइन हो गए हैं। सभी की तबीयत ठीक है। गुड्डू सांवेर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे। लगातार बैठकें भी कर रहे थे।

विधायक शुक्ला, पत्नी, दोनों बच्चे सहित परिवार के 44 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, उनकी पत्नी, दोनों बेटों सहित परिवार के 44 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। परिवार ने सभी सदस्यों की जांच करवाई थी। दरअसल, पिछले दिनों शुक्ला परिवार में भाजपा नेता गोलू शुक्ला और भाई बब्बी दोनों के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना जांच करवाई। अब रिपोर्ट के बाद गोलू शुक्ला के दूसरे बेटे और बब्बी शुक्ला की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। बाकी अन्य सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। विधायक शुक्ला ने कहा परिवार के सभी लोग स्वस्थ हैं।

0



Source link