IND vs AUS, 4th Test: स्टम्प माइक में ऋषभ पंत की आवाज हुई कैद (PIC : AP)
IND vs AUS, 4th Test:भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) विकेट के पीछे अक्सर कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी विकेट के पीछे से उनकी लगातार आवाज फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 8:23 AM IST
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के चौथे और अंतिम मैच के चौथे दिन विकेट के पीछे स्टम्प माइक में ऋषभ पंत की आवाज कैद हुई, जो लगातार कुछ ना कुछ बोल रहे थे. इस दौरान ऋषभ पंत की आवाज विकेट के पीछे गाना गाते हुए भी कैद हुई. पंत जो गाना गा रहे थे, उसे सुनकर फैन्स अब अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
Syed Mushtaq Ali Tournament 2021: इशान किशन ने सुपरओवर में 2 छक्के लगाकर दिलाई टीम को जीत
IND VS AUS: 5 विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज के निकले आंसू, कहा-काश पिता जिंदा होतेवाशिंगटन सुंदर के ओवर में जब कैमरन ग्रीन और टिम पेन बल्लेबाजी कर रहे थे, उस वक्त ऋषभ पंत तो ‘स्पाइरमैन स्पाइडरमैन’ गाना गाते हुए सुना गया. सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का यह वीडियो जमकरक वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पंसद भी कर रहे हैं.
#AUSvsINDRishabh Pant singing spiderman spiderman tune churaya mere dil ka chen.. behind the stumps.Watch till end #AUSvsIND pic.twitter.com/AKI4nDlLD7
— i.AkshayChhajed (@iakshaychhajed) January 18, 2021
I respect a man with great taste in music
— Shreemi Verma (@shreemiverma) January 18, 2021
Shane Warne- “Rishabh Pant should just zip it & let the Aussies concentrate at the crease.Le #RishabhPant to Tim Paine- “aise web pheko web,aise karke phishh phishh, spiderman spiderman tune churaya mere dil ka chain, kyu bhai” #AUSvIND pic.twitter.com/Q3YttMOuub
— Shoronjeet Banerjee (@shoronjeet16) January 18, 2021
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा चौथा टेस्ट बारिश से प्रभावित रहा. चौथे दिन भी बारिश ने खेल में खलल डाला. बारिश की वजह से चौथे दिन के खेल को वक्त से पहले ही खत्म करना पड़ा. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 328 रन का टारगेट दिया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 4 रन बना लिए थे. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टेस्ट की पारी में पहली बार 5 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 369 रन के जवाब में भारत ने 336 रन बनाए थे.