ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीयों के लिए बड़ी बात कही (ICC Twitter)
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को देखकर उन्हें 2019 वाले बेन स्टोक्स की याद आ गई.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 3:54 PM IST
टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार मिलने के बाद न सिर्फ शानदार वापसी की, बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर ली. टीम इंडिया की इस ताकत को देखने के बाद लैंगर ने चैनल 7 से बात करते हुए कहा कि कभी भी भारतीयों को कम मत आंको. भारत में डेढ़ अरब आबादी है और उनमें से आप 11 खेल रहे हैं, तब भी उनका मुकाबला करना मुश्किल है.
यह भी पढ़ें :
IND VS AUS: ऋषभ पंत ने कहा-टीम इंडिया को जरूरत होगी तो मुझे घर से उठाकर ले जाएगी, बड़ा खुलासाIND VS AUS: ब्रिसबेन टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये हैं भारत की 5 ‘महाविजय’
भारत ने ऑस्ट्रेलिया की गाबा में 32 वर्षों से चली आ रही बादशाहत खत्म कर दी. ऑस्ट्रेलिया ने गाबा में आखिरी टेस्ट मैच 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाया था. इसके बाद से उसे इस मैदान पर कभी हार नहीं मिली थी. पांचवें दिन शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान दिया. गिल ने 91, पुजारा ने 56 रन और पंत ने नाबाद 89 रन बनाए. पंत ने विजयी चौका जड़ा. पंत की बल्लेबाजी पर लैंगर ने कहा कि पंत की इस पारी ने उन्हें बेन स्टोक्स की याद दिला दी, जब इंग्लैंड के ऑलराउंडर स्टोक्स ने 2019 में हेडिंग्ले में एशेज सीरीज के तीसरे मैच में आखिरी विकेट के लिए अटूट 76 रन की साझेदारी की थी. स्टोक्स ने नाबाद 135 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिला दी थी.