टी नटराजन टीम इंडिया से बाहर (फोटो-AP)
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), टी नटराजन (T Natrajan) 18 सदस्यीय टीम में भी नहीं बना पाए जगह
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 6:53 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया है जिसमें टी नटराजन और पृथ्वी शॉ को शामिल नहीं किया गया है. टी नटराजन ने ब्रिसबेन टेस्ट में अपना डेब्यू किया था और पहली पारी में 3 विकेट झटके थे. नटराजन ने वेड और लाबुशेन जैसे खिलाड़ियों के विकेट झटके थे. हालांकि उन्हें इस मैच में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से मौका मिला था. नटराजन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बल्कि नेट गेंदबाज थे.
पृथ्वी शॉ पर गिरी खराब फॉर्म की गाज
दूसरी ओर पृथ्वी शॉ पर खराब प्रदर्शन की गाज गिरी. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहा. शॉ की तकनीक में कमी दिखी और साथ ही उनकी फील्डिंग में भी खामियां नजर आई. यही वजह है कि शॉ को 18 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है.IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-हार्दिक पंड्या की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल.