पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने ऋषभ पंत की तारीफ की है. (फोटो-@virendersehwag)
India vs Australia: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ब्रिसबेन टेस्ट (Brisbane Test) में नाबाद 89 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जिताया.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 20, 2021, 8:19 AM IST
वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “इस सीरीज में मिली जीत इस तरह की जीत है जो कोई व्यक्ति कई पीढ़ियों में नहीं देख पाता है. कुछ भी मायने नहीं रखता. इस जीत की खुशी सालों तक मनाई जानी चाहिए. 19 जनवरी फतेह. जय भारत.” सहवाग ने इसके अलावा पुजारा ड्राइव, गिल सर्कल, ठाकुर कॉलोनी, सिराज रोड, वॉशिंगटन टाउन का नाम भी सुझाया.
भारत ने सिर्फ तीसरी बार हासिल किया 300 से ज्यादा का लक्ष्य
ब्रिसबेन में मिली जीत इसलिए खास है क्योंकि भारत ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीसरी बार 300 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है. इससे पहले 1976 में पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत ने 403 और 2008 में चेन्नई टेस्ट में 387 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. इसके अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन के मैदान पर हराया जहां कंगारू टीम 1988 के बाद से नहीं हारी थी.
यह भी पढ़ें:
IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, शार्दुल और सुंदर समेत 4 खिलाड़ियों को जीत का इनाम
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतते ही टी नटराजन टीम इंडिया से बाहर, इस खिलाड़ी को भी निकाला गया!
ये खिलाड़ी रहे जीत के नायक
ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने जीत में बेशकीमती योगदान दिया. 328 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 91 रनों की पारी खेली तो पुजारा ने एक छोर संभालते हुए 56 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सिराज ने पांच विकेट झटके तो ठाकुर ने भी चार विकेट हासिल किया. ठाकुर ने पहली पारी में 67 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए थे. इसके अलावा चार विकेट लेने वाले सुंदर ने पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए.