लसिथ मलिंगा ने महीने के शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस को अपने फैसले के बारे में बता दिया था (फोटो क्रेडिट: मुंबई इंडियंस ट्विटर )
लसिथ मलिंगा ने महीने के शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस को अपने फैसले के बारे में बता दिया था
- News18Hindi
- Last Updated:
January 20, 2021, 10:17 PM IST
नई दिल्ली. दुनिया के महान गेंदबाजों में शामिल श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने सभी फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उन्होंने साफ कर दिया है कि वो आईपीएल 2021 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इस महीने के शुरुआत में ही मलिंगा ने मुंबई इंडियंस को अपने फैसले के बारे में जानकारी दे दी थी. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने भी मलिंगा के फैसले का सम्मान करते हुए हुए बुधवार को जारी 18 सदस्यीय रिटेन स्कवॉड में उन्हें शामिल नहीं किया.