ICC ने ऋषभ पंत के ‘स्पाइडरमैन’ गाने में लगाया तड़का, वायरल हो गया पोस्ट

ICC ने ऋषभ पंत के ‘स्पाइडरमैन’ गाने में लगाया तड़का, वायरल हो गया पोस्ट


ब्रिसबेन टेस्ट में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. (PC-AP)

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को घर में लगातार दूसरी बार मात दी और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाए रखा. इस बीच आईसीसी ने भी ऋषभ पंत की अपने अंदाज में तारीफ की है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 21, 2021, 2:31 PM IST

नई दिल्ली. ब्रिस्बेन के गाबा (Gabba) में भारत को शानदार जीत दिलाने के बाद मंगलवार से भारतीय युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सुर्खियों में बने हुए हैं. चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की मैच विजेता पारी खेलने वाले ऋषभ पंत के दम पर भारत ने गाबा में जीत हासिल कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की. इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को घर में लगातार दूसरी बार मात दी और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाए रखा. इस बीच आईसीसी (ICC) ने भी ऋषभ पंत की अपने अंदाज में तारीफ की है.

गाबा में खेले गए सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत विकेट के पीछे एक गाना गा रहे थे. उनकी आवाज स्टम्प माइक में कैद हुई थी. पंत जो गाना गा रहे थे, उसे सुनकर फैन्स अब अपनी हंसी नहीं रोक नहीं पाए और अब फैन्स इस गाने को टीम इंडिया का एंथम सॉन्ग बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इंडियन क्रिकेट काउंसिल ने इस गाने में और ऋषभ पंत की तस्वीर में अपने अंदाज में तड़का लगाया है.

India vs England: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी के जन्म के बाद पहली बार नजर आए- VIDEOमैच के चौथे दिन वाशिंगटन सुंदर के ओवर में जब कैमरन ग्रीन और टिम पेन बल्लेबाजी कर रहे थे, उस वक्त ऋषभ पंत तो ‘स्पाइरमैन स्पाइडरमैन’ गाना गाते हुए सुना गया. अब आईसीसी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैन्स भी इसे खासा पसंद कर रहे हैं.

IND vs AUS: आईसीसी ने ऋषभ पंत की तारीफ में एक ट्वीट किया है (ICC/Twitter)

वहीं, ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा, ”जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बहुत अच्छा लगता है और आप मेरी तुलना उनसे करते हैं.” उन्होंने कहा, ”यह शानदार है लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी से तुलना की जाए. मैं भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं, क्योंकि किसी युवा खिलाड़ी की किसी दिग्गज से तुलना करना सही नहीं है.”

सिडनी में ड्रॉ टेस्ट मैच में 97 रन बनाने वाले ऋषभ पंत अभी इस जीत का आनंद लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा,”हमने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में जिस तरह से खेल दिखाया उससे पूरी टीम बहुत खुश है.” भारत ने एडिलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की और चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी.








Source link