जिसमें भी आपको सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए बैंक की ओर से सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा मिल रही है. आइए जानते हैं किस कंपनी की सर्टिफाइड यूज्ड कार घर ला सकते हैं साथ ही बैंकों में किस रेट पर आपको सेकेंड हैंड कार के लिए लोन मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Bullet Thali : 60 मिनट में खत्म करें पूरा खाना और जीतें Royal Enfield Bike
Maruti Suzuki- मारुति सुजुकी इंडिया के True Value प्लेटफॉर्म से 2 लाख रुपये के अंदर True Value सर्टिफाइड Alto, ओम्नी, ईको गाड़ियों को खरीदा जा सकता है. मारुति की इन यूज्ड कारों पर 6 माह की वारंटी और 3 मुफ्त सर्विस भी उपलब्ध कराई जा रही है. ट्रू वैल्यू कार को मंथली EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी उपलब्ध कराता है. इसके अलावा सरल पेपरवर्क का दावा भी करता है.
Alto 800 LXI: वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 2013 मॉडल की Alto 800 LXI बिक्री के लिए उपलब्ध है. पेट्रोल इंजन वाली यह कार 1,65,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह फर्स्ट ऑनर कार है. कार दिल्ली में उपलब्ध है जो कि 68,219 किलो मीटर चल चुकी है.
Ritz LXI: वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 2009 मॉडल की Ritz LXI बिक्री के लिए उपलब्ध है. पेट्रोल इंजन वाली यह कार 2.25,,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह फर्स्ट ऑनर कार है. कार दिल्ली में उपलब्ध है जो कि 90,228 किलो मीटर चल चुकी है.
Hyundai- हुंडई एच प्रॉमिस प्लेटफॉर्म से 2 लाख रुपये के अंदर सर्टिफाइड Eon, Santro, Hyundai i10 को खरीद सकते हैं. हुंडई अपनी इन सर्टिफाइड यूज्ड कारों पर 1 साल/20,000 KM की वॉरंटी, 1 साल का रोड साइड असिस्टेंस और 2 फ्री सर्विस उपलब्ध करा रही है.
ये है लोन लेने का पूरा प्रोसेस…
>> लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है. ऑनलाइन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा. वहीं, ऑफलाइन के लिए बैंक की ब्रांच में जाना होगा.
>> उसके बाद जिस बैंक से लोन लेना है उसकी प्री ओन्ड कार लोन सेक्शन पर जाकर पूरी डिटेल चेक करें.
>> HDFC, SBI, ICICI बैंक की वेबसाइट पर भी इनके बारे में देख सकते हैं. कुछ बैंक आपसे पुरानी कार खरीदने के लिए लोन लेने के लिए 20 से 30 फीसदी डाउनपेमेंट करने को कह सकते हैं.
>> बार आपको 100 फीसदी तक लोन मिल जाता है.
>> उसके बाद लों देने वाले बैंक से आप कितनी राशि के पात्र हैं, ब्याज की दर, प्रोसेसिंग फीस, कितने टाइम के लिए चाहिए और EMI के बारे में जान लें.
>> अगर आप लोन को प्रीपे या फोरक्लोज करना चाहते हैं तो आपको कर्जदाता से प्रीपेमेंट चार्ज के बारे में पूछना चाहिए.
>> सेकेंड हैंड कार के लिए लोन की अवधि 5 साल हो सकती है. यह कार की उम्र पर निर्भर करेगी.