दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने जबरदस्त विवादित बयान दे दिया है. (फाइल फोटो).
लक्ष्मण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- सावधान रहना कांग्रेस पार्टी के साथियों, उनके जाल में मत फंसना. वह राजगढ़ के ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में धरना देने पहुंचे थे.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 23, 2021, 2:52 PM IST
लक्ष्मण सिंह राजगढ़ के ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में धरना देने पहुंचे थे. इसी दौरान दौरान लक्ष्मण सिंह ने मंच से कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आप सब अच्छे से जानते हैं, मैं आपको क्या बताऊं अभी चंदा अभियान चल रहा है.
दिग्विजय सिंह पर दिया ये बयान
लक्ष्मण सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने बड़े भाई दिग्विजय सिंह पर भी बयान दिया. लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए चंदे को लेकर कहा- ”राम जी के नाम पर बड़े साहब ने भी 1,11,111 रुपए का चंदा दे दिया. अब बड़े साहब तो सबको एडजस्ट करके चलने वाले हैं. लेकिन आपको और हमको एडजस्ट करने की जरूरत नहीं है.”