IPL 2021: कुलदीप यादव को केकेआर ने किया रिटेन, गौतम गंभीर हुए हैरान, कहा-उसे ‘मौका’ मिलना चाहिए

IPL 2021: कुलदीप यादव को केकेआर ने किया रिटेन, गौतम गंभीर हुए हैरान, कहा-उसे ‘मौका’ मिलना चाहिए


कुलदीप यादव ने 2019 में भारत के लिए पिछला टेस्‍ट मैच खेला था (Kuldeep yadav/Instagram)

IPL 2021: गौतम गंभीर ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अब कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहिए.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 23, 2021, 5:14 PM IST

नई दिल्ली. भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को दो बार आईपीएल का खिताब दिलवाने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को केकेआर द्वारा रिटेन किए जाने पर हैरानी जताई है. केकेआर ने बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को आईपीएल 2020 में सिर्फ 5 मुकाबलों में मौका दिया था. सुनील नरेन के कुछ मैचों में नहीं खेलने के बावजूद यादव को बेंच पर ही बैठना पड़ा.

केकेआर ने वरुण चक्रवर्ती और नरेन को भी टीम में बनाए रखा है. ऐसे में आईपीएल 2021 में भी कुलदीप मैदान से बाहर ही रह सकते हैं. आईपीएल 2020 में चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया था जबकि नरेन टीम के अभिन्न अंग हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर एक चर्चा के दौरान गंभीर ने कहा, अगर कुलदीप केकेआर के भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं हैं तो उन्हें कहीं और जाने की इजाजत देनी चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं कुलदीप यादव रिटेन किए जाने पर हैरान हूं क्योंकि उन्हें मौके नहीं मिले. मैं किसी और फ्रेंचाइजी में कुलदीप यादव को देखना चाहता हूं जहां उन्हें खेलना का मौके मिलता. क्योंकि अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं और अपने फ्रेंचाइजी के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है, तो यह कहीं न कहीं आपके करियर के लिए हानिकारक है.”

गंभीर ने आगे कहा, “अब जब केकेआर ने उन्हें रिटेन किया तो उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहिए. अगर कुलदीप यादव नीलामी में आए होते, तो बहुत सारी फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगाती.”  बता दें कि कुलदीप यादव के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था. उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही भारतीय टीम का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें सिर्फ एक वनडे मैच खेलने का मौका मिला. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:अजिंक्य ‘भैया’ के कहने पर चोटिल नवदीप सैनी ने की गेंदबाजी, दर्द के बावजूद डाले 5 ओवर

विराट कोहली को कप्तानी से हटाने पर नष्ट हो जाएगा टीम इंडिया

कोलकाता नाइटराइडर्स:
रिटेन खिलाड़ी: ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन.

रिलीज खिलाड़ी: टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, सिद्धेश लाड, निखिल नाइक, एम सिद्धार्थ, हैरी गुर्ने.








Source link