बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के वर्कलोड को देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से आराम दिया था. वही सलामी बल्लेबाजी रोरी बर्न्स अपने बच्चे के जन्म के लिए घर में समय बिताने के बाद भारत के लिए उड़ान भरेंगे. कंधे की चोट से उभर रहे ओली पोप भी टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेंगे. बर्न्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी पैकिंग का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके कपड़े, डायरी और कुछ और चीज नजर आ रही है. वहीं उनकी बेबी भी एक तरफ नजर आ रही है. बर्न्स ने लिखा कि आवश्यक पैकिंग.
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नई में खेले जाएंगे और आखिरी के दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे. शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए दोनों टीमों की घोषणा भी हो चुकी है.
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल.
इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउली, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स.