Umariya: मंत्री के काफिले की SUV ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुसी, मैकेनिक की मौत

Umariya: मंत्री के काफिले की SUV ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुसी, मैकेनिक की मौत


अजाक मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी ने युवक को कुचल दिया,. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

रविवार दोपहर करीब 3 बजे आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह उमरिया से पाली दौरे पर जा रही थीं कि घंगरी नाका के पास काफिले में शामिल स्कार्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया.



  • Last Updated:
    January 25, 2021, 10:15 AM IST

उमरिया. कोतवाली थाना के घंगरी चौराहा पर स्थित लकी मोटर पार्ट्स में काम करने वाले रिंकू कोल को अजाक मंत्री मीना सिंह के काफिले में शामिल एसयूवी ने कुचल दिया. रिंकू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह उमरिया से पाली दौरे पर जा रही थीं कि घंगरी नाका के पास काफिले में शामिल स्कार्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता वाहन सीधे ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुस गया. इस दौरान वहां काम कर रहा रिंकू गाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. इस हादसे में 12 साल का समीर कोल भी घायल हो गया. उसे उमरिया के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जाता है कि मृतक झारखंड से आकर यहां मैकेनिक का काम सीख रहा था.

ड्राइवर की तबियत खराब होने से हुआ हादसा

हादसे की वजह ड्राइवर के स्वास्थ्य में अचानक आई गड़बड़ी को माना जा रहा है. इस वजह से चालक बेहोश हुआ और वाहन अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसा. गनीमत रही कि काफिले में शामिल जिस स्कार्पियो से हादसा हुआ है वह सबसे पीछे चल रही थी, कहीं वह काफिले के बीच मे होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.








Source link