Branch, weekly meeting, youth dialogue how to run in Corona, union chief will churn | शाखा, साप्ताहिक मिलन, युवा संवाद कोरोना में कैसे चलाए जाएं, संघ प्रमुख करेंगे मंथन

Branch, weekly meeting, youth dialogue how to run in Corona, union chief will churn | शाखा, साप्ताहिक मिलन, युवा संवाद कोरोना में कैसे चलाए जाएं, संघ प्रमुख करेंगे मंथन


भोपाल9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

  • मार्च 2020 में प्रस्तावित प्रतिनिधि सभा के निरस्त होने के बाद पहले नागपुर और फिर भोपाल की बैठक एक बार टल चुकी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत सबसे चर्चा के बाद इसकी प्रक्रिया तय करेंगे, उसे पूरे देश के साथ ही विदेश में भी लागू किया जाएगा

राजधानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय टोली की बैठक शुरू हो गई है। यह टोली अगले कुछ दिन में यह तय करेगी कि कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और बदली हुई परिस्थिति के दौरान संघ की गतिविधियों को कैसे आगे बढ़ाया जाए। संघ प्रमुख मोहन भागवत सबसे चर्चा के बाद इसकी प्रक्रिया तय करेंगे, जिसके बाद उसे पूरे देश के साथ ही विदेश में भी लागू किया जाएगा। मार्च 2020 में प्रस्तावित प्रतिनिधि सभा के निरस्त होने के बाद पहले नागपुर और फिर भोपाल की बैठक एक बार टल चुकी है। अबकी बार बैठक शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि भागवत के अतिरिक्त केंद्रीय टोली में सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जी जोशी के साथ पांचों सह सरकार्यवाह, शारीरिक, बौद्धिक व व्यवस्था प्रमुख, सेवा, संपर्क व प्रचार प्रमुख के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, विहिप के प्रमुख, भारतीय किसान संघ व मजदूर संघ के प्रमुख शामिल रहेंगे। संघ से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि बदली हुई परिस्थिति में व्यवस्थित तरीके से कामकाज कैसे चले, इसी के बारे में प्रक्रिया तय होनी है। तीन दिन तक अनौपचारिक रूप से चर्चा के बाद चीजें तय होंगी। मंगलवार को सुबह राज्यपाल लालजी टंडन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बैठक शुरू हुई। शुरुआत में शाखाओं, सेवा कार्य, मिलन कार्यक्रमों, समेत कोरोना काल में चल रहे मेडिकल प्रकल्पों के बारे में भी जानकारी ली। बुधवार को भी वे इसी संबंध में बाकी लोगों से जानकारी लेंगे।

ट्वीट वार : दिग्विजय का शिवराज पर हमला

भागवत जी का भोपाल में हार्दिक स्वागत। कृपया सीएम व मंत्रीगणों के भ्रष्टाचार पर गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें। शिवराज जी के परिवारजनों का अवैध खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी लें।
-दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता
भाजपा ने मांगा मिलावटखोरी का जवाब
दिग्विजय खबरों में बने रहना चाहते हैं। पहले वे कमलनाथ सरकार में खनन माफिया व मिलावटखोरों पर जवाब दें।      
-भूपेंद्र सिंह, नगरीय विकास मंत्री

0



Source link