सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट का क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम को देखकर कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यह स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग का वेन्यू भी बन जाए. (Dinesh Karthik/Twitter)