GST इंपेक्ट: रॉयल एनफील्ड और होंडा के बाद KTM ने घटाए बाइक के दाम– News18 Hindi

GST इंपेक्ट: रॉयल एनफील्ड और होंडा के बाद KTM ने घटाए बाइक के दाम– News18 Hindi


जीएसटी लागू होने के बाद कार और बाइक के दामों में कटौती जारी है. कंपनियां नए टैक्स के हिसाब से दामों में कटौती की घोषणा कर रही हैं. अब इस लिस्ट में बाइक निर्माता कंपनी KTM भी शामिल हो गई है. इससे पहले  होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने  कंज्यूमर्स को GST का फायदा देने के लिए टू-व्हीलर गाड़ियों की कीमत में 5,500 रुपए की कटौती की थी.

इसे भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड की 350cc बाइक हुई सस्ती

वहीं, टीवीएस और सुजुकी ने भी 350 सीसी इंजन वाली बाइक के दामों में कटौती की घोषणा की थी. टीवीएस ने इस श्रेणी में आने वाली बाइक्स के दामों में 4 हजार रुपए से ज्यादा की कटौती की थी. वहीं रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रा, क्लासिक 350 और थंडरबर्ड 350 के दामों में कटौकी की घोषणा की थी.

इसे भी पढ़ें- 2 फीसदी सस्ती हुई 350cc की Suzuki बाइक्स

1 जुलाई से पहले 350सीसी इंजन से नीचे की मोटरसाइकिल पर 30 फीसदी टैक्स लगता था, जो कि अब 28 फीसदी हो गया है. नए टैक्स स्ट्रैक्चर के मुताबिक KTM ने 350 सीसी की तीन मोटरसाइकिल के दामों की रिवाइज्ड प्राइस लिस्ट जारी की है. दरअसल, गुड एंड सर्विसेस टैक्स के बाद 350 सीसी इंजन से ऊपर की मोटरसाइकिल में 31 फीसदी टैक्स लग रहा है. ऐसे में 350 सीसी इंजन से नीचे की बाइक की कीमतें सस्ती हो गई हैं और इससे ऊपर इंजन वालों बाइक्स की कीमतों में इजाफा आया है.

KTM ने 350सीसी इंजन वाली बाइक्स के दामों में 8,600 रुपए की कटौती की है.

350 सीसी इंजन में आने वाली KTM की बाइक

200 Duke

RC 200

250 Duke

कंपनी ने जीएसटी लागू होने के बाद 350सीसी इंजन के रेंज में आने वाली बाइक्स के दामों में 8,600 रुपए की कटौती की है.

ये भी देखें- ऐसी दिखती है  मर्सडीज GLA

इन बाइक के बढ़े दाम

कंपनी ने 350सीसी इंजन से ऊपर वाली बाइक के दामों में 5,900 रुपए की बढ़ौतरी की है. इस श्रेणी में आने वाली 390 ड्यूक और RC 390 बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमत में 5,900 रुपए का इजाफा किया गया है.





Source link