IND vs AUS: वाशिंगटन सुंदर ने गाबा में 62 रनों की शानदार पारी खेली (PIC: AP)
IND vs AUS:सुंदर-ठाकुर के बीच गाबा टेस्ट में 123 रन की भागीदारी हुई, जिसने भारत को चौथे टेस्ट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने उस वक्त खेलना शुरू किया था, जब मैच के तीसरे दिन भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन था.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 28, 2021, 12:42 PM IST
ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए सीरीज के अंतिम और चौथे टेस्ट मैच में भारतीय थिंक टैंक ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की जगह वाशिंगटन सुंदर को तरजीह दी. इस फैसले ने कई दिग्गजों को परेशान भी किया और उन्होंने इस पर आपत्ति भी दर्ज की, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने बताया है कि क्यों 21 वर्षीय सुंदर को निर्णायक मैच में कुलदीप यादव पर प्राथमिकता दी गई थी.
India vs England: चेन्नई की पिच हरी घास से भरपूर, यहां 35 सालों से इंग्लैंड से नहीं हारी टीम इंडिया
अजिंक्य रहाणे (Ajikya Rahane) ने स्पोर्ट्स टुडे से भारत की इस ऐतिहासिक जीत के विस्तार से बातचीत की. उन्होंने कहा, ”यह सचमुच मुश्किल था, क्योंकि हमारे पास कुलदीप यादव थे. वह खेलना डिजर्व करते थे, लेकिन जब हमने टेस्ट मैच में बेस्ट संयोजन पर नजर डाली तो सुंदर बेस्ट लगे. वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए.”भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे ने कहा, ”मैं पांच ऐसे गेंदबाजों को खिलाने की सोच रहा था, जो हमें विकल्प दे सकें. हम जानते हैं कि वाशिंगटन सुंदर अच्छे बल्लेबाज हैं और उन्होंने यह साबित भी किया है.” सुंदर की बल्लेबाजी के बारे में रहाणे ने कहा, ”भारतीय ऑलराउंडर ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने अर्धशतक बनाए. इसकी बदौलत ही भारत ऑस्ट्रेलिया पर अपना दबदबा बना सका.”
तनवीर संघा बने ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी
बता दें कि सुंदर-ठाकुर के बीच गाबा टेस्ट में 123 रन की भागीदारी हुई, जिसने भारत को चौथे टेस्ट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने उस वक्त खेलना शुरू किया था, जब मैच के तीसरे दिन भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन था. ठाकुर ने 67 रन की पारी खेली और डेब्यू कर रहे सुंदर ने शानदार 62 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे. भारत बुरी तरह से पिछड़ता हुआ नजर आ रहा था. ऐसे में सुंदर और ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए यह शानदार साझेदारी की और भारत को पिछड़ने से बचाया.