झाबुआ39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 26 के बाद हो सकती है अच्छी बरसात; जुलाई के 22 दिनों में अब तक सिर्फ 4.6 इंच औसत बारिश हुई, आगे तीन दिन मामूली वर्षा की संभावना
इस साल मानसून ने मायूस किया है, सावन माह भी खत्म होने को है। जुलाई के 22 दिनों में सिर्फ 4.6 इंच औसत बारिश हुई है। अगर औसत के आंकड़े को छूना है तो सीजन के बचे हुए 68 दिनों में 19 इंच बारिश की और जरूरत है। उधर, बारिश नहीं होने से गर्मी भी लोगों को हलाकान कर रही है। जिले में इस साल तेज बारिश का असर कम ही रहा है। शहर में अभी भी 14.7 इंच बारिश हुई है। जिले के कई ब्लॉकों में भी बारिश का असर अभी कम ही है। जिले की औसत बारिश 31 इंच है और अब तक 12.1 इंच ही औसत वर्षा हुई है। फिलहाल सिस्टम के कमजोर होने के साथ ही बारिश थमी हुई है। वैसे तो मानसून के सक्रिय होने के बाद 30 अगस्त बारिश के लिए सबसे अहम होते हैं। यानी अगस्त माह में बारिश की संभावनाएं हैं। पिछले साल अब तक 15.1 इंच बारिश हो चुकी थी। अब आगामी सिस्टम से आस है। इस बार अब तक उम्मीद से कम बारिश के चलते झाबुआ सहित पूरे जिले के लोग परेशान है। विशेषकर किसान अपनी सोयाबीन, उड़द आदि की फसल नष्ट होने की आशंका को लेकर चिंतित है। जिन क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े से बारिश नहीं हुई है वहां किसान फसल बचाने के प्रयास कर रहे हैं। सभी बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं।
जानिए, ऐसा क्यों हुआ
सिस्टम : जिले में अभी तक जो सिस्टम बने, उससे बारिश तो हुई, लेकिन इसके बाद फिर थम गई। अब सिस्टम को भी लोकल सपोर्ट नहीं मिल रहा है। पिछले साल दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र के सिस्टम के जोन में झाबुआ था।
ट्रफ लाइन : इस बार अब तक ट्रफ लाइन का सपोर्ट नहीं मिल सका है। मजबूत ट्रफ लाइन जिले से नहीं गुजरी है।
लोकल : शहर में नमी के कारण बारिश हुई है। ज्यादातर दिन के वक्त। लोकल सिस्टम का सपोर्ट जरूरी है।
गर्मी कर रही परेशान, चुभने लगी तीखी धूप
बारिश नहीं होने से गर्मी परेशान कर रही है। रोजाना तीखी धूप खिल रही है। इससे तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया तीन दिन हल्की बारिश हो सकती है। 26 जुलाई के बाद अच्छी बारिश हो सकती है।
जिले में अब तक कहां कितनी बारिश हुई
शहर वर्षा गत वर्ष
झाबुआ 368.2 334.4
रामा 257.2 420
थांदला 402.2 466.6
पेटलावद 299.6 259.6
राणापुर 164 395
मेघनगर 325 290
औसत 302.7 377.6
(स्त्रोत : भू-अभिलेख, आंकड़े मिमी में)
0