एविन लुईस ने मराठा अरेबियंस के गेंदबाज मुख्तार अली की जमकर धुनाई की. पांचवां ओवर फेंकने आये मुख्तार के एक ही ओवर में एविन लुईस ने 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. एविन लुईस ने मुख्तार की पहली दो गेंदों पर छक्का लगाया, इसके बाद मुख्तार की तीसरी गेंद पर एविन लुईस ने 2 रन बनाए. इसके बाद लुईस ने अगली तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 5 ही ओवर में जीत लिया. लुईस ने मुख्तार के ओवर में 33 रन बटोरे. (साभार-एविन लुईस इंस्टाग्राम)