H’Ness CB500 बाइक- होंडा इंडिया की ओर से जारी किए गए टीजर इमेज के अनुसार नई प्रीमियम बाइक H’Ness CB350 बाइक से ज्यादा पावरफुल दिखाई दे रही है. ऐसे में संभावना लगाई जा रही है कि, होंडा H’Ness CB500 बाइक को 16 फरवरी को लॉन्च कर सकती है. आपको बता दें होंडा की ओर से कई बार क्रूजर बाइक लॉन्च करने की बात कही गई थी. वहीं जानकारों का कहना है कि होंडा H’Ness CB350 बाइक पर आधारित स्क्रैम्बलर कॉन्सेप्ट मॉडल भी लॉन्च कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Maruti Wagonr EV की कीमत हो सकती है 5 लाख रुपये! जानें फीचर्स
H’Ness CB500 का डिजाइन- होंडा की नई H’Ness CB500 बाइक कंपनी के ‘बिग विंग’ डीलरशिप से बेची जाएगी. वहीं होंडा की ओर से जारी किए गए टीजर में नई बाइक का केवल रियर साइड दिखाई दे रहा है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बाइक H,Ness सेगमेंट की बाइक से काफी मेल खाती है. वहीं कंपनी ने इस बाइक की टेल लैंप आर इंडिकेटर्स और टायर में काफी बदलाव किया है.
यह भी पढ़ें: Meraki ने Ninety-One इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की, यहां देखें इसकी खूबियां
H’Ness CB500 की संभावित कीमत- होंडा की नई H’Ness CB500 बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की Interceptor 650 और Continental GT 650 बाइक से होगा. वहीं इस बाइक की कीमत की बात की जाए तो नई H’Ness CB500 बाइक 3 लाख रुपये से लेकर 3.5 लाख रुपये तक की हो सकती है.