BBL 10: बिग बैश लीग के नॉकआउट में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी थंडर को हराया (फोटो-सैम हेजलेट इंस्टाग्राम)
बिग बैश लीग (Big Bash League 10) के नॉकआउट मैच में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी थंडर को 7 विकेट से हराया. सिडनी थंडर टूर्नामेंट से बाहर, ब्रिसबेन हीट का चैलेंजर मैच 4 फरवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 31, 2021, 6:34 PM IST
दूसरी ओर इस जीत के साथ ही ब्रिसबेन हीट चैलेंजर मैच के लिए क्वालिफाई कर गई है, जिसमें उसका मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा. ये मुकाबला 4 फरवरी को खेला जाएगा जबकि सिडनी सिक्सर्स ने पहले ही फाइनल में जगह बना ली है. बिग बैश का फाइनल 6 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा.
43 गेंद में 92 रन ठोक मिली ब्रिसबेन को जीत
बिग बैश लीग के नॉकआउट मुकाबले का स्कोरकार्ड देखें तो ये मैच एकतरफा लगता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इस मुकाबले में एक समय सिडनी थंडर जीत की बड़ी दावेदार थी. ब्रिसबेन हीट ने 12 ओवर में 3 विकेट पर सिर्फ 70 रन ही बनाए थे. टीम ने जो डेनली, क्रिस लिन और मार्नस लाबुशेन जैसे स्टार बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद सैम हेजलेट और जिम्मी पीयरसन ने महज 43 गेंदों में 92 रन ठोक अपनी टीम को जीत दिला दी. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 7 छक्के और 7 चौके लगाए और पांच गेंद पहले मैच खत्म कर दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज सैम हेजलेट एक वक्त पर 25 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन अंतिम ओवरों में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हेजलेट ने 49 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए और टीम को मैच जिता दिया.सिडनी थंडर के स्टार बल्लेबाज फ्लॉप
सिडनी थंडर की बल्लेबाजी की बात करें तो उसके स्टार बल्लेबाजों ने निराश किया. पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेल्स 8 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान फर्गुसन ने 25 रन बनाए. सैम बिलिंग्स ने 34 रनों की जुझारू पारी खेली. अंत में ऑलराउंडर बेन कटिंग ने 18 गेंदों में 34 रन बनाकर किसी तरह टीम को 158 रनों तक पहुंचाया लेकिन ये स्कोर जीत के लिए नाकाफी रहा.