#HappyBirthdayChahal: Yuzvendra Chahal turned 30, YuvraJ Singh, BCCI, Kuldeep Yadav wishes him | 30 साल के हुए युजवेंद्र चहल, युवराज सिंह समेत इन दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

#HappyBirthdayChahal: Yuzvendra Chahal turned 30, YuvraJ Singh, BCCI, Kuldeep Yadav wishes him | 30 साल के हुए युजवेंद्र चहल, युवराज सिंह समेत इन दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई


नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आज 30 साल के हो गए हैं. उनके बर्थ-डे को भारतीय क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर सेलीब्रेट कर रहे हैं. मैदान में चहल की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोलता है. इस बेहतरीन गेंदबाज को उनके जन्मदिन पर दुनिया सलाम कर रही है. दिग्गज भी उनके इस खास दिन पर उन्हें याद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जब भारत ने गंवाया था आईसीसी महिला वर्ल्ड कप, टूट गया था हर इंडियन फैंस का दिल

सबसे पहले बीसीसीआई ने सालगिरह की मुबारकबाद दी है और लिखा है, ‘पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट लिया, वनडे और  टी-20 इंटरनेशनल में 6 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, सालगिरह मुबारक हो युजवेंद्र चहल, इस खास दिन के मौके पर हम इंग्लैंड के खिलाफ उनके 6 विकेट हासिल करने वाले प्रदर्शन को याद कर रहे हैं.’

युवराज सिंह ने बेहद फनी अंदाज में बर्थ-डे विश किया है, उन्होंने लिखा है यूजी चहल या मैं तुम्हें मिस्टर चूहा कहूं. तुम्हारे लिए मेरी खास शुभकामनाएं हैं कि तुम अपना कुछ वजन बढ़ाओ. अपने फनी वीडियोज और कमेंट के जरिए हमें एंटरटेन करते रहो, तुम्हारे बेहतर साल के लिए मेरी शुभाकानाएं, हैप्पी बर्थ-डे चहल

मैदान में उनके जोड़ीदार कहे जाने वाले कुलदीप यादव ने भी उन्हें बर्थडे की बधाई दी है, और कहा है कि, ‘ मेरे पार्टरनर इन क्राइम को सालगिरह की मुबारकबाद, वो मैदान के अंदर और बाहर मेरे भाई हैं, आपकी बेहतर सेहत, खुशी, कामयाबी और काफी ज्यादा विकेट हासिल करने की कामना करता हूं’





Source link