विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अर्जुन तेंदुलकर संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल (Arjun Tendulkar/Instagram)
Vijay Hazare Trophy : रतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के लिए मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है.
यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज पूर्व में नेट्स पर भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी कर चुका है. तेंदुलकर ने साल 2018 में भारत के लिए अंडर-19 में डेब्यू किया था लेकिन सीनियर टीम में आने के लिए उन्हें दो साल इंतजार करना पड़ा. इस बीच 21 वर्षीय ऑलराउंडर इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलते रहे. मुंबई की तरफ से डेब्यू करके तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है.
IND VS ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले आई बड़ी खुशखबरी, 25 हजार लोग स्टेडियम में देख सकेंगे मैच!
पृथ्वी शॉ आस्ट्रेलिया में 2-1 से सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. वह हालांकि केवल एडिलेड टेस्ट मैच में खेले थे, जिसे भारत ने आठ विकेट से गंवाया था. अर्जुन और शॉ के अलावा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर को 104 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है.अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी सोमवार से शुरू होने वाले शिविर के लिए टीम में चुना गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सत्र में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित की जाएगी.
पीएम मोदी के हौसला बढ़ाने से अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है-ऋषभ पंत
एमसीए सचिव संजय नाइक और संयुक्त सचिव शाहआलम शेख ने एक बयान में कहा, ”सभी चयनित खिलाड़ियों से अनुरोध किया जाता है कि वे सोमवार को एमसीए शरद पवार क्रिकेट अकादमी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रिपोर्ट करें. सभी खिलाड़ियों को 1 फरवरी 2021 को सुबह 8.00 बजे रिपोर्ट करना है.” बता दें कि बीसीसीआई इस साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं करेगा. विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी. अंडर -19 नेशनल वन-डे टूर्नामेंट और महिला राष्ट्रीय 50-ओवर टूर्नामेंट भी खेला जाएगा.