Bhopal: राजधानी को आज मिलेगी 242 करोड़ की सौगात, कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे सीएम शिवराज

Bhopal: राजधानी को आज मिलेगी 242 करोड़ की सौगात, कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे सीएम शिवराज


सीएम शिवराज सिंह भोपाल के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे. (File)

मुख्यमंत्री अल्पकालीन, दीर्घकालीन और मध्यकालीन योजनाओं का ड्राफ्ट देखेंगे. भविष्य में भोपाल की आबादी 32 लाख तक होने की ​दिशा में शहर का उसी अनुरूप विकास करने के लिए यह ड्राफ्ट बनाया गया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 1, 2021, 1:02 PM IST

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भोपाल को कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे. वे कई लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिसमें बुलेवर्ड स्ट्रीट का लोकार्पण भी शामिल है. कुल 242 करोड़ रुपए के 9 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा. साथ ही मुख्यमंत्री साल 2031 तक भोपाल को सबसे सुंदर राजधानी बनाने के प्लान की समीक्षा भी करेंगे.

मुख्यमंत्री अल्पकालीन, दीर्घकालीन और मध्यकालीन योजनाओं का ड्राफ्ट देखेंगे. भविष्य में भोपाल की आबादी 32 लाख तक होने की ​दिशा में शहर का उसी अनुरूप विकास करने के लिए यह ड्राफ्ट बनाया गया है. सीएम शिवराज सोमवार दोपहर 3:30 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे.

यहां-यहां बिजी रहेंगे शिवराज

सीएम दोपहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे. जानकारी के मुताबिक, सीएम करोंद मंडी के पास फ्लाई ओवर का भूमि पूजन करेंगे और दोपहर 2.30 बजे स्मार्ट सिटी ऑफिस में भोपाल शहर के डेवलपमेन्ट का प्रेजेंटेशन देखेंगे. दोपहर 3.30 बजे स्मार्ट सिटी ऑफिस में मीडिया को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे.








Source link