IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी (BCCI/Twitter)
IND vs ENG: चेपॉक में प्रैक्टिस के दौरान भारतीय खिलाड़ी फुटवॉली खेलते हुए भी नजर आए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया के प्रैक्टिस वीडियो को शेयर किया गया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 3, 2021, 8:11 AM IST
इस वीडियो में विराट कोहली, आर अश्विन, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैदान पर दौड़ लगाते हुए, मस्ती करते हुए और फुटवॉली खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी अपने घर लौट गए थे. अब इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ वापस जुड़ गए हैं. सीरीज के पहले दो टेस्ट चेन्नई में खेले जाएंगे. ऐसे में भारत और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने चेन्नई में पहुंचकर सबसे पहले 6 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड पूरा किया. इसके बाद खिलाड़ियों को कोविड-19 टेस्ट हुआ, जिसमें नेगेटिव आने के बाद खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग और प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
ऋषभ पंत को मिल सकता है ICC से बड़ा सम्मान, 2 और खिलाड़ियों से है टक्करबीसीसीआई के शेयर किए इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों के बीच टीम बॉन्डिंग भी नजर आ रही है. खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान एक-दूसरे से हंसी-मजाक और बातचीत भी कर रहे हैं. बेटी के पिता बनने के बाद विराट कोहली ने भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तानी की कमान वापस ले ली है. ऐसे में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस सेशन से पहले बात की और उनका हौसला बढ़ाया. विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट के बाद छुट्टी ली थी और इसके बावजूद भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
Team bonding Regroup after quarantine ✅A game of footvolley #TeamIndia enjoys a fun outing at Chepauk ahead of the first Test against England. – by @RajalArora #INDvENGWatch the full video https://t.co/fp19jq1ZTI pic.twitter.com/wWLAhZcdZk
— BCCI (@BCCI) February 2, 2021
भारत-इंग्लैंड सीरीज बेहद अहम
बता दें भारत और इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज बेहद अहम है. इस टेस्ट सीरीज का नतीजा ही तय करेगा कि कौन न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेगा. दरअसल ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित होने के बाद कीवी टीम 18 जून को होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है. अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को कम से कम 2 टेस्ट हराकर सीरीज जीतनी है. मतलब अगर भारत 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतती है तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंचेगा. ड्रॉ और हार की स्थिति में भी भारत बाहर होगा. उसे कम से कम 2-1 से ये टेस्ट सीरीज जीतनी है. दूसरी ओर इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0, 3-1, या 4-0 से जीतना होगा.