IND vs ENG: माइकल वॉन को ऋषभ पंत में दिखती है सहवाग की छवि, बोले- विपक्षी टीम में उनका डर– News18 Hindi

IND vs ENG: माइकल वॉन को ऋषभ पंत में दिखती है सहवाग की छवि, बोले- विपक्षी टीम में उनका डर– News18 Hindi


नई दिल्ली. माइकल वॉन (Michael Vaughan) कुछ उन पूर्व क्रिकेटरों में से एक थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया से भारत के पहला टेस्ट हारने की बाद यह कहा था कि भारत 0-4 से सीरीज हारेगा. हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को बाद में अपने शब्द वापस लेने पड़े. अब माइकल वॉन को फोकस आगामी भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) सीरीज पर है. इस सीरीज को लेकर माइकल वॉन का मानना है कि केवल एक खिलाड़ी इस सीरीज में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है. और यह खिलाड़ी है- भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जिन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में खुद को दोबारा खोजा है.

ऋषभ पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन की पारी खेली. इसके बाद ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए अंतिम और निर्णायक टेस्ट में नाबाद 89 रन की मैत जिताऊ पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी देखने के बाद वॉन ने कहा कि 23 वर्षीय पंत को इंग्लिश ऑल राउंडर बेन स्टोक्स के साथ खेलते हुए देखना विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा आनंददायक है.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में माइकल वॉन ने कहा, ”बेन स्टोक्स के साथ ऋषभ पंत सबसे ज्यादा एन्ज्याबल क्रिकेटर हैं. जब भी पंत बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो मैं उन्हें देखता हूं. मैं उन्हें लंबे समय से देख रहा हूं. वह दुनिया की किसी भी विपक्षी टीम को चुनौती दे सकते हैं.”

ऋषभ पंत से बहुत ज्यादा प्रभावित माइकल वॉन को पंत की बल्लेबाजी में वीरेंद्र सहवाग की छवि दिखाई पड़ती है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में सहवाग ओपनर थे, लेकिन पंत को लेकर भी विपक्षी टीम में एक डर रहता है. माइकल वॉन ने कहा, ”वीरेंद्र सहवाग विपक्षी टीम के गेंदबाजों में खौफ पैदा करते थे, ऋषभ पंत में भी यही खूबी है. बेशक वह कई बार कम स्कोर पर आउट होते हैं, लेकिन उन्हें लेकर विपक्षी टीम में डर बना रहता है.”





Source link