IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर ने बताया, जसप्रीत बुमराह की कौन सी खासियत है पसंद– News18 Hindi

IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर ने बताया, जसप्रीत बुमराह की कौन सी खासियत है पसंद– News18 Hindi


नई दिल्ली. जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दो ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना नाम बनाया है. बुमराह 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए और इसके दो साल बाद उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया. आर्चर भी उनसे पीछे नहीं हैं. आर्चर 2019 में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में शामिल हुए. उन्होंने 11 मैचों में 20 विकेट लिए और इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज में आर्चर ने टेस्ट डेब्यू किया. आगामी टेस्ट सीरीज (India vs England) में भी बुमराह और आर्चर के बीच मुकाबला देखा जा रहा है. इन दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं. ये दोनों अपने-अपने देशों के लिए बेस्ट तेज गेंदबाज हैं. दोनों ही विश्व स्तर पर बेस्ट गेंदबाज माने जाते हैं. यही वजह है कि आर्चर बुमराह की तारीफ करने से नहीं चूकते. इस उपमहाद्वीप में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में आर्चर की असली परीक्षा होगी, इसलिए भी क्योंकि भारत के पास बेस्ट बैटिंग लाइन अप है.

हाल ही में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब जोफ्रा आर्चर से पूछा गया कि क्या वह जसप्रीत बुमराह के बारे में क्या जानते हैं? इस पर आर्चर ने सधा हुआ जवाब देते हुए कहा, ”हां, मुझे बुमराह की निरंतरता पसंद है.” कौन सा बल्लेबाज आर्चर के लिए चुनौती होगा? इसके जवाब में आर्चर ने कहा, टटइससे कोई फर्क नहीं पड़ता… सभी बल्लेबाज चुनौती होंगे. नंबर एक से छह तक.”

IND vs ENG: विराट कोहली ने नेट्स में की बल्लेबाजी प्रैक्टिस, बोले- सिर नीचे रखें और काम करें

यह पूछने पर कि इस तरह के विकेट पर शॉर्ट गेंद कितनी प्रभावी रहेगी? उन्होंने कहा, ”कोई मायने नहीं रखता. हम गेंदबाजी को लेकर कुछ बैठक करेंगे.मैच शुरू होने से पहले हम पिच देखेंगे और संभवतः एक गेंदबाज और लेंगे. परिस्थितियों के अनुसार ही चीजें तय की जाएंगी.”

भारत गेंदबाजी आक्रमण के बारे में कैसा महसूस करते हैं? यह पूछे जाने पर आर्चर ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि इसका जवाब कैसे देना है.” गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर भारत में केवल आईपीएल खेले हैं. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 35 मैचों में 46 विकेट लिए हैं. आर्चर ने कहा कि हमारे गेंदबाजों की बैठक होगी, मैच शुरू होने से पहले हम पिच देखेंगे और संभवतः एक गेंदबाज और लेंगे. परिस्थितियों के अनुसार ही चीजें तय की जाएंगी.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

दोनों टीमों के गेंदबाजों में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर ने संकेत दिए कि अगर इंग्लैंड की टीम दो की जगह तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला करती है तो वह छोटे स्पैल में गेंदबाजी कर सकते हैं. आर्चर ने कहा, ”यह संभवत: टीम के संयोजन पर निर्भर करेगा. अगर तीन तेज गेंदबाज खेलते हैं तो मुझे लगता है कि मैं लंबे स्पैल में गेंदबाजी नहीं करूंगा, लेकिन यह चीजों पर निर्भर करेगा.”





Source link