अशोक डिंडा ने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”दोनों देशों के खिलाड़ी मैच के बाद एक-दूसरे के साथ मिलते-जुलते हैं, लेकिन जब तक मैदान पर रहते हैं तब तक वे ऐसा बर्ताव करते हैं, जैसे एक-दूसरे को नहीं जानते हैं. यह एक ऐसी चीज है जो मुझे भारत-पाकिस्तान प्रतियोगिताओं के बारे में बहुत पसंद है.” उन्होंने आगे कहा, ”यह अलग तरह का अनुभव होता है. मैंने बचपन से भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबलों को कट्टर प्रतिद्वंद्विता के साथ देखा है. और यहां मैंने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ मैच खेले हैं.”
Kisan Andolan: पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट पर पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने दिया करारा जवाब
उन्होंने कहा, ”यह एक अलग अनुभव होता है. पूरी तरह से अलग गेम, वन टू वन मुकाबला, भारत और पाकिस्तान के मैच किसी युद्ध की तरह होते हैं. कोई भी टीम हारना नहीं चाहती है. ऐसे में एक अलग ही प्रेरणा और जोश पूरी टीम में होता है.” डिंडा ने 420 फर्स्ट क्लास मैचों में 116 विकेट लिए है, जबकि भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने 29 विकेट झटके हैं. वह बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर उत्पल चटर्जी के बाद बंगाल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों के साथ दोस्त भी रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल के ओपनिंग सीजन के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ उनके रिश्ते अच्छे रहे हैं.
डिंडा ने बताया, ”पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मेरे कई दोस्त रहे हैं. मोहम्मद हफीज मुझे अच्छी तरह से जानते हैं. हम अच्छे दोस्त है. 2008 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी जैसे सलमान बट्ट, उमर गुल, शोएब अख्तर सभी मुझे जानते हैं. यहां तक कि भारत के लिए खेलते समय, मैं शाहिद अफरीदी के साथ भी अच्छी तरह से बातचीत करता था.”
बता दें कि भारत के लिए 13 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले 36 साल के डिंडा 2019-20 सत्र में सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने के बाद इस सत्र की शुरुआत में गोवा से जुड़ गए थे.
Cricket Diary: सचिन तेंदुलकर की वो पारी, जिसे देख भारतीयों की छाती आज भी गर्व से फूल जाती है
गोवा के लिए उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन मुकाबले खेले लेकिन बाद में महसूस किया कि उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है. डिंडा ने बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को धन्यवाद दिया जिन्होंने 2005-06 सत्र में लोगों के खिलाफ जाकर पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ इस तेज गेंदबाज को पदार्पण का मौका दिया था.
अशोक डिंडा ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वारियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रतिनिधित्व किया. इस तेज गेंदबाज ने 78 आईपीएल मैचों में 22.20 के स्ट्राइक रेट से 68 विकेट चटकाए हैं.