लॉन्चिंग से पहले Suzuki Hayabusa का वीडियो हुआ लीक, यहां देखें इसके फीचर्स– News18 Hindi

लॉन्चिंग से पहले Suzuki Hayabusa का वीडियो हुआ लीक, यहां देखें इसके फीचर्स– News18 Hindi


नई दिल्ली. सुजुकी अपने सबसे लोकप्रिय बाइक  Hayabusa को 5 फरवरी को लॉन्च करने वाली थी. लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले इस बाइक का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है. इस वीडियो में दो  Hayabusa बाइक ट्रैक पर तेजी से दौड़ती हुई दिखाई दे रही है और वीडियो में बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन बताए जा रहे है. ऐसे में जो लोग इस बाइक के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उनको लॉन्चिंग से पहले इस बाइक की काफी सारी डिटेल पता चल गई है.

बॉलीवुड में एंट्री के बाद फेमस हुई Hayabusa बाइक- इस बाइक को आपने बॉलीवुड की धूम फिल्म देखा था. जिसमें अभिनेता जॉन अब्राहम ने एक शातिर चोर का किरदार निभाया था. इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने जिस बाइक को यूज किया था वह Suzuki Hayabusa बाइक थी. इस फिल्म के बाद Suzuki Hayabusa ने भारत में बहुत लोकप्रियता बटोरी थी. ऐसे में एक बार फिर 2021 Suzuki Hayabusa 5 फरवरी को देश में अनवील होने वाली है. जिसका रफ्तार के शौकीन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Earth Energy ने लॉन्च की देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, जानिए कीमत और खासियत

Hayabusa दुनिया की सबसे तेज रफ्तार बाइक- Hayabusa को सबसे पहले 1999 में लॉन्च किया गया था. तब इस बाइक की टॉप स्पीड 300 kmph थी. जो कि उस समय दुनिया में किसी बाइक की टॉप स्पीड नहीं थी. Suzuki ने इसके दो दशक बाद यानी 2018 में इस बाइक को डिसकंटीन्यू कर दिया और तभी से बाइक को पसंद करने वाले लोग नई Hayabusa के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे है.

यह भी पढ़ें: किसी सुपरबाइक से कम नहीं है Honda का ये स्कूटर, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Suzuki Hayabusa के फीचर्स- Suzuki Hayabusa को कंपनी ने बाइक के पुराने प्लेटफॉर्म पर ही डेवलेप किया है. वहीं ऑनलाइन लीक हुए वीडियो के अनुसार इस बाइक का scoops पहले बाइक की तुलना में काफी बड़ा रखा गया है. इसके साथ ही नई Hayabusa के टेल सेक्शन में कंपनी ने काफी बदलाव किए है. जिससे ये बाइक पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देती है. ऑनलाइन लीक हुए वीडियो के अनुसार कंपनी Hayabusa को 3 कलर्स में लॉन्च कर सकती है. जिसमें आपको Dark Blue, Orange highlights और सिल्वर और रेड का कॉम्बिनेशन मिल सकता है.

Suzuki Hayabusa का इंजन-  Hayabusa में सुजुकी नए इंजन का यूज कर सकती है. जो कि 1440cc यूनिट रहने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ तो यह इंजन 200hp पावर जनरेट कर सकेगा और इस बाइक की टॉप स्पीड 300 kmph हो सकती है.





Source link