MP NEWS- गिरोह 10 लाख का माल बरामद किया गया.
Gwalior : आरोपियों ने बताया कि इनकी 6 से 7 सदस्यों की गैंग है. इसमें महिला सदस्य भी शामिल हैं. इन्होंने साल 2020 में ही देश भर की ट्रेनों में 70 से ज्यादा चोरी की वारदात अंजाम दी हैं
ग्वालियर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के आगरा एंड पर कुछ संदिग्ध लोगों को देख उनसे पूछताछ की. पुलिस को देखकर 2 लोग फरार हो गए और चार GRP की गिरफ्त में आ गए. पूछताछ में इन्होंने अपने नाम सुरेंद्र सिंह, अतर सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह. यह सभी मूलत: हरियाणा के रहने वाले हैं. उन्होंने पूछताछ में बताया कि वो दिल्ली से ट्रेनों में चढ़ते थे और यात्रियों से दोस्ती गांठकर कर उनके बैग,सूटकेस से सोना, चांदी के जेवरात और नगदी चुरा कर फरार हो जाते थे.वारदात को अंजाम देने के बाद भी यह लोग देश के अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेन के AC कोच में रिजर्वेशन करावा कर चोरी के माल सहित दिल्ली लौट जाते थे.
10 लाख का माल बरामदGRP ने इनकी निशान देही पर सोने-चांदी के जेवरात सहित 10 लाख रुपए कीमत का सामान बरामद किया है. आरोपियों ने बताया कि इनकी 6 से 7 सदस्यों की गैंग है. इसमें महिला सदस्य भी शामिल हैं. इन्होंने साल 2020 में ही देश भर की ट्रेनों में 70 से ज्यादा चोरी की वारदात अंजाम दी हैं. जीआरपी इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है.उधर गैंग की खबर लगते ही देशभर की GRP और अन्य पुलिस ग्वालियर GRP से सम्पर्क कर रही है.