Ind vs Eng 1st Test, Day 1 Live Score: वर्तमान फॉर्म जारी रखकर WTC फाइनल में जगह बनाने उतरेंगे भारत-इंग्लैंड– News18 Hindi

Ind vs Eng 1st Test, Day 1 Live Score: वर्तमान फॉर्म जारी रखकर WTC फाइनल में जगह बनाने उतरेंगे भारत-इंग्लैंड– News18 Hindi


नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबर्दस्त वापसी से अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश करके उत्साह से ओतप्रोत भारतीय टीम अब विराट कोहली की अगुवाई में शुक्रवार से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम (India vs England) का सामना करेगी, जिसमें दोनों टीमों की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने पर टिकी होंगी. कोविड-19 के कारण लंबे ब्रेक के कारण भारत में एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है और इसके लिए उसका प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम है, जिसकी अगुवाई जो रूट जैसा धाकड़ बल्लेबाज कर रहा है. रूट अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे. भारतीय टीम को कोहली की वापसी से मजबूती मिली है जो ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश के बाद स्वदेश लौट गए थे. भारत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में चमत्कारिक प्रदर्शन करके सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि इंग्लैंड की श्रीलंका से 2-0 से क्लीन स्वीप करके यहां पहुंची है. इसलिए इस सीरीज में मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), ओली पोप, डैनियल लॉरेंस, डॉमनिक सिबले, मोईन अली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और ओली स्टोन.

टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, केएल राहुल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.





Source link