Mahindra Bolero – बोलेरो महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है. बोलेरो को बेशक ग्रामीण अंचल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन इसके चाहने वाले शहरों में भी कम नहीं है. इसकी सबसे बड़ी वजह है बोलेरो के मेनटेनेंस पर आने वाला कम खर्चा. इसके साथ ही यह एसयूवी स्पेस के मामले में भी दूसरी एसयूवी के मुकाबले बेहतरीन है. वहीं इसके डीजल वेरिएंट की कीमत की बात की जाए तो आपको इसके लिए केवल 9.36 लाख रुपये ही खर्च करने होंगे.
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! दिल्ली सरकार वाहन स्क्रैप कराने पर दे रही है डबल सब्सिडी, करना होगा यह काम
Honda Amaze – होंडा अमेज के डीजल वेरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 9 लाख 15 हजार रुपये है. यह कार सेडान सेगमेंट में सबसे सस्ती डीजल पावरट्रेन कार है. इसके साथ ही होंडा का दावा है कि अमेज 24.17kmpl का माइलेज देती है. आपको बता दें होंडा अमेज का E वेरिएंट सबसे सस्ता है और इसका S वेरिएंट सबसे महंगा है. जिसकी कीमत 9.78 लाख रुपये है.
Tata Altroz – हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज सबसे सस्ती डीजल कार है. इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख 28 हजार रुपये है. वहीं इस कार में आपको 1477 cc का इंजन मिलेगा. जो 89bhp की पावर और 200 nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही टाटा का दावा है कि ये कार 25.1kmpl का माइलेज देती है.
यह भी पढ़ें: Renault की इन 3 कारों पर इस महीने पाएं 65000 रु तक का बंपर डिस्काउंट, जानें डिटेल
Ford Freestyle – फोर्ड की इस कार के डीजल इंजन में तीन वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है. इनकी शुरुआती कीमत 8 लाख 19 हजार रुपये है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट Freestyle Flair Edition 1.5 TDCi की कीमत 8 लाख 84 हजार रुपये है. वहीं कंपनी का दावा है कि ये कार 23.8kmpl का माइलेज देती है.