The Car contract Fraud; Madhya Pradesh a man Arrested By Bhopal Police, shahdol | अधिकारी के पास गाड़ी अटैच कराने के नाम पर ठग ने 11 लोगों से धोखाधड़ी की, गाड़ियां गिरवी तक रख दीं, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

The Car contract Fraud; Madhya Pradesh a man Arrested By Bhopal Police, shahdol | अधिकारी के पास गाड़ी अटैच कराने के नाम पर ठग ने 11 लोगों से धोखाधड़ी की, गाड़ियां गिरवी तक रख दीं, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The Car Contract Fraud; Madhya Pradesh A Man Arrested By Bhopal Police, Shahdol

भोपाल17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी अजय कुमार रत्नाकर करीब 2 साल से भोपाल में ही रहकर लोगों से अनुबंध कर धोखाधड़ी कर रहा था।

  • अल्टो से लेकर स्कॉर्पियो और बलिनो तक करीब एक करोड़ की गाड़ियां ठिकाने लगाईं
  • भोपाल में 3 साल पहले रहने आया, 2 साल में अनुबंध कर 15 से 20 लोगों को फंसाया

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे जालसाज को पकड़ा है, जो सरकारी अधिकारियों के यहां गाड़ियां अटैच करने के नाम पर गायब कर देता था। अनुबंध होने के बाद जैसे ही गाड़ी मालिक चाबी जालसाज को देता, वह अपना नाम पता बदलकर लापता हो जाता। उसके बाद फरियादी थानों के चक्कर काटते रहते थे। करीब दो साल में 15 से 20 लोगों को फंसा चुका आरोपी अब जाकर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। 

अजय के पास से 11 चार पहिया और अनुबंध किए गए कई दस्तावेज भी मिले।

गांधीनगर निवासी 37 वर्षीय अमर सिंह ने क्राइम ब्रांच को एक शिकायती आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि अजय कुमार रत्नाकर नाम के एक युवक से उन्होंने अपनी अल्टो कार का अनुबंध 6 महीने पहले 15 हजार रुपए महीने में किया था। कार देने के बाद से ही अजय गायब है। एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की, तो उसके खिलाफ अयोध्या नगर और तलैया थाने में भी इसी तरह के मामले का पता चला। इसके बाद जब आरोपी का पता लगाया गया, तो सामने आया की वह अब तक 15 से 20 लोगों से किसी तरह कार लेकर गायब हो चुका। जांच के बाद आरोपी की तलाश की तलाश शुरू की गई।

ढाबे के पास घूमते मिला पुलिस को 
क्राइम ब्रांच ने बताया कि अजय कुमार रत्नाकर मूलत: शहडोल का रहने वाला है। वह करीब 3 साल पहले ही भोपाल आया था और 2 साल से वह ट्रैवल एजेंसी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। अभी अल्कापुरी में रहता है। उसने अब तक अल्टो कार से लेकर स्कॉर्पियो और बलिनो जैसी कारें गायब कर दी। तलाश करते-करते पुलिस को वह होशंगाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास मिला। पुलिस ने उसके पास से 11 चार पहिया गाड़ियां और अनुबंध किए गए कई दस्तावेज भी जब्त किए। जब्त गाड़ियां अनिल साहू, किशनलाल, अमित सोनी, रामकुमार गौतम, शिब्बू अहिरवार, रमाशंकर विश्वकर्मा, किरण गाहिया, अमर, मनोज कुमार और सुमित कुमार की बताई जाती हैं। क्राइम ब्रांच उनसे भी संपर्क कर रही है।

इस तरह लोगों को फंसाता था
पूछताछ में अजय ने बताया कि उसके पिता शहडोल में कोल माइंस में काम करते हैं। उसने भोपाल की एक लड़की से लव मैरिज की और उसके बाद वह भोपाल में रहने आ गया। वह लोगों को उनकी कार अच्छे दामों में किराए पर लगाने का झांसा देता था। लोग उसकी बातों में आकर अनुबंध कर दे देते थे। पैसों की कमी को दूर करने के लिए उसने तीन गाड़ियां गिरवी रख दी, जबकि अन्य गाड़ियों को वह किराए पर चला रहा है। पूछताछ में पता चला है कि उसने अब तक 15 से 20 गाड़ियां इसी तरह गायब की है। पुलिस जल्द ही अन्य गाड़ियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

यह गाड़ियां जब्त हुईं

मॉडल गाड़ी नंबर
महिंद्रा बोलेरो एमपी 04 टीवी 1021
हुंडई ऐसेंट एमपी 07 सीडी 4939
शेवरेलेट बीट एमपी 04 सीआर 2966
मारूति बलिनो डीडी 03 के 2810
महिंद्रा बुलेरा एमपी 04 सीएल 6907
फोर्ड फीगो एस्पायर एमपी 04 टीबी 3043
हुंडई ग्रांड आई-10 एमपी 04 सीपी 8831
महिंद्रा स्काॅर्पियो     एमपी 28 टीए 0546
मारुति अल्टो एमपी 04 सीटी 2369
हुंडई वरना एमपी 04 सीजे 6857
महिंद्रा टीयूवी एमपी 04 सीएस 7767

0



Source link