Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीकानेरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के कैंसर विभाग में ऑपरेशन के बाद रोगी और चिकित्सक
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के कैंसर विभाग ने एक व्यक्ति के पेट से एक-दो नहीं बल्कि बीस किलो की भारी भरकम गांठ बाहर निकाली है। इसके बाद से रोगी स्वस्थ है और अपने दैनिक कामकाज कर रहा है। दरअसल, इस व्यक्ति को चलने फिरने और सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो पीबीएम अस्पताल में दिखाया था। जांचें करने पर पता चला कि शरीर में किडनी सहित कई हिस्सों को इस गांठ ने ही घेर रखा है।
पीबीएम में स्थित आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में 64 वर्षीय जेठमल खत्री ने पेट में दर्द, सांस लेने व चलने फिरने में हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस पर कई तरह की जांचें करवाई गई। पता चला कि उसके पेट में एक शिस्ट (गांठ) है, जिसने किडनी, रक्त नलिकाओं सहित पेट के काफी हिस्से को घेरा हुआ था। ऐसे में डॉ. संदीप गुप्ता ने करीब छह घंटे तक चले ऑपरेशन से इस गांठ को बाहर निकाला। अब रोगी जेठमल स्वस्थ है और आराम से चल फिर रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह गांठ शरीर में हर तरफ फैली हुई थी। ऐसे में गुर्दे, लीवर, रक्त नलिकाओं को बचाते हुए इसे निकालना बेहद मुश्किल था। रोगी को पहले ही बताया गया था कि उसकी जान जा सकती है। हालांकि ये ऑपरेशन सफल रहा।