Indore : वंडर गर्ल तनिष्का का सबसे कम उम्र में जज बनने का सपना होगा साकार! सांसद ने की मदद

Indore : वंडर गर्ल तनिष्का का सबसे कम उम्र में जज बनने का सपना होगा साकार! सांसद ने की मदद


Indore की तनिष्का सुजीत 10 भा.षाएं जानती है

इंदौर.महज बारह साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास करने वाली इंदौर की वंडर गर्ल तनिष्का का सबसे कम उम्र में जज बनने का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है.उसे अब बीएएलएलबी (B.A.L.L.B.) में प्रवेश मिल सकता है.फिलहाल वो देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में उसे बीए साइकोलॉजी में एडमिशन ले चुकी है. उसके टेलेंट को देखते हुए सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर तनिष्का को बीएएलएलबी में प्रवेश दिलाने का अनुरोध किया है.

इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली तनिष्का के परिवार में अब सिर्फ उनकी मां अनुभा हैं. उनके पिता का कुछ समय पहले ही कोरोना के कारण निधन हो गया. लेकिन वो अपने पिता के सपने को पूरा कर सबसे कम उम्र में जज बनना चाहती हैं. वो कहती हैं कि इतनी कम उम्र में कॉलेज की पढ़ाई शुरू होना ही मेरी मंजिल नहीं है,पिता के सपने को पूरा करना है. उन्होंने मुझे विशेष अनुमति दिलवाने के लिए हमेशा खूब प्रयास किया.हर जगह पहुंचकर गुहार लगाई. उनका भी सपना था कि मैं कुछ बनकर दिखाऊं.मेरा प्रयास रहेगा कि कभी भी मेरे सपने को पूरा करने में उम्र आड़े न आए. यदि मुझे बीए एलएलबी में प्रवेश मिलता है तो मैं जरूर दस गुना समय देकर पढ़ाई करूंगी.सबसे कम उम्र में जज बनकर पिता का सपना पूरा करूंगी.

10 भाषाएं जानती है तनिष्का
महज 12 साल की उम्र में 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाली तनिष्का सुजीत का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. वंडरगर्ल के नाम से मशहूर तनिष्का मध्यप्रदेश की पहली छात्रा हैं जिन्होने इतनी कम उम्र में 12वीं की परीक्षा पास करके ये रिकार्ड अपने नाम किया है. उन्हें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने ग्रांड मास्टर के अवार्ड से नवाजा है. तनिष्का 10 भाषाएं जानती हैं और आंखों पर पट्टी बांधकर किताबें पढ़ लेती हैं.सांसद का प्रयास

अपने जज बनने के सपने को पूरा करने के लिए तनिष्का ने सांसद शंकर लालवानी से गुहार लगाई थी. जिस पर सांसद ने केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल से मुलाकात कर तनिष्का के बीएएलएलबी में एडमिशन के लिए अनुरोध किया है. शंकर लालवानी ने कहा तनिष्का इंदौर की बिटिया है और अद्भुत प्रतिभाशाली है. मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार से बात कर उनकी रुचि के कोर्स में एडमिशन के लिए प्रयास कर रहा हूं.

कलेक्टर से चर्चा
सांसद लालवानी ने इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह से भी फोन पर बात की और तनिष्का से मुलाकात करने के लिए कहा.कलेक्टर मनीष सिंह ने भी तनिष्का से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और शासन के माध्यम से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

मंज़िल अभी दूर है

इंदौर की मिरेकल किड तनिष्का ने सांसद शंकर लालवानी को अपना अभिभावक बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है.तनिष्का ने बताया कि उनकी सांसद लालवानी से मुलाकात 6 महीने पहले हुई थी.उन्हीं के प्रयास से बीए साइकोलॉजी में एडमिशन मिला है. वे लॉ में एडमिशन के लिए भी प्रयास कर रहे हैं. उम्मीद है जल्दी ही लॉ में एडमिशन मिल जाएगा.








Source link