Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
SPORTS

क्योंकि सालभर नहीं खुले स्कूल: अब 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स 4 की जगह 3 असाइनेंट जमा कर सकेंगे, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदला नियम

Madhya Pradesh Samachar05/02/2021
क्योंकि सालभर नहीं खुले स्कूल: अब 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स 4 की जगह 3 असाइनेंट जमा कर सकेंगे, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदला नियम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रायपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टूडेंट पर असाइनमेंट का बोझ कम करने के लिहाज से माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फैसला लिया है। सिंबॉलिक फोटो।

  • 10वीं की 15 अप्रैल और 12वीं की परीक्षा 3 मई से होनी है आयोजित, 9वीं और 11वीं की परीक्षा का जिम्मा स्कूलों पर
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए निर्देश, 70 और 30 के रेश्यो में बंटे थ्योरी और असाइनमेंट के माक्स

छत्तीसगढ़ के स्कूली स्टूडेंट को CG एजुकेशन बोर्ड ने राहत दी है। अब तक 6 विषयों के 4 असाइनमेंट जमा करने होते थे। मगर अब स्टूडेंट्स 3 असाइनमेंट जमा कर सकेंगे। नियमों में बदलाव के आदेश शुक्रवार की शाम माध्यमिक शिक्षा की तरफ से जारी कर दिए गए। यह भी कहा गया कि ऐसा कोविड की वजह से स्कूल ना खुलने के कारण किया गया है।

नंबरों का गणित समझें
दसवीं में सैद्धांतिक के लिए 75 नंबर और प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट के लिए 25 नंबर है। बारहवीं के किसी-किसी विषय में यह नंबर 80 व 20 में भी बंटे हैं। प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क के नंबर पहले की तरह ही रहेंगे। इसमें किसी तरह के बदलाव नहीं होंगे। लेकिन सैद्धांतिक के नंबर में इस बार असाइनमेंट के नंबर भी जोड़े जाएंगे। जितने नंबर के लिए थ्योरी पेपर होगा उसके 30 प्रतिशत नंबर असाइनमेंट से रहेंगे। इन अंकों को जोड़कर रिजल्ट तैयार होगा।

10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए
माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 अप्रैल 1 मई तक चलेगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी । ये दोनों ही परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। यानी स्टूडेंट्स कों सेंटर्स में जाकर परीक्षा देनी होगी। इस साल कोविड के खतरे को देखते हुए यह किया गया है कि बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें वहीं परीक्षा देनी होगी। अलग सेंटर्स नहीं बनाए जा रहे।

प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर निर्देश
इस साल प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो जाएंगी परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। स्कूलों को इस बात की आजादी होगी कि वो एक दिन में दो या तीन शिफ्ट में परीक्षा लें। प्रयोगिक परीक्षा को लेकर कहा गया है कि बच्चों की संख्या ज्यादा हो तो दो या तीन दिन में एक ही विषय की परीक्षा स्कूल ले सकेंगे। ताकि भीड़ ना जुटे। प्रायोगिक परीक्षाएं 10 मार्च से पहले पहले खत्म कर ली जाएंगी ।



Source link

Tagged Chhattisgarh Board of Secondary Education issued order Now 3 assignments have to be submitted instead of 4, ChhattisgarhBoard of Secondary Education

Post navigation

⟵ IND VS ENG: जो रूट के शतक के बाद बोले केविन पीटरसन- विराट को रवींद्र जडेजा की याद आ रही होगी– News18 Hindi
मुफ्तखोरी महंगी पड़ी: पुलिस चौकी का इंचार्ज‌ ASI मुफ्त में मंगवाता था मछली, रेस्टोरेंट मालकिन ने किया स्टिंग ऑपरेशन, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर ने किया सस्पेंड ⟶

Related Posts

IPL 2021 PBKS vs KKR: KL Rahul फिर हुए फ्लॉप-फैंस बोले- ‘इसको पानी पिलाने के लिए रखो’
IPL 2021 PBKS vs KKR: KL Rahul फिर हुए फ्लॉप-फैंस बोले- ‘इसको पानी पिलाने के लिए रखो’

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (PBKS vs KKR) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 21वें मुकाबले में…

ओपनर्स की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, भारतीय टीम ने फाइनल में बनाई जगह
ओपनर्स की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, भारतीय टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Last Updated:February 04, 2026, 20:35 IST भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ़ग़ानिस्तान…

कभी टीम इंडिया के कप्तान नहीं बन पाए ये 5 धुरंधर क्रिकेटर्स, एक ने 6 गेंद पर ठोके थे 6 छक्के
कभी टीम इंडिया के कप्तान नहीं बन पाए ये 5 धुरंधर क्रिकेटर्स, एक ने 6 गेंद पर ठोके थे 6 छक्के

भारत के हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए एक बार जरूर क्रिकेट खेले और…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories