1990 का मॉडल 2.5 लाख में
भारत में मारुति 800 जाे पाकिस्तान में मारुति मेहरान के नाम से बिकती है. इसका 1990 का मॉडल भी आपकाे करीब 2.5 लाख रुपये तक मिलेगा. ओएलएक्स पाकिस्तान में सेल के लिए लगाई गई इस कार के बारे में आप डिटेल सुनेंगे तो समझ में आएगा कि हम भारतीय एक लाख किलाेमीटर चली कार काे लेना पसंद नहीं करते हैं और जिस कार की बात हाे रही है वाे 6.50 लाख किलाेमीटर चल चुकी है. यहीं नहीं कार मालिक ने ब्याेरे में साफ लिख रखा है एक रुपया भी कम नहीं हाेगा.
आख़िर इतना फ़र्क़ क्याें
सेंकड हैंड गाड़ियाें की इतनी कीमत सुनकर हैरानी ताे जरूर हाेती है लेकिन यह सवाल भी उठता है कि आखिर ऐसा है क्याें? ताे इसका जवाब है वहां नई गाड़ियाें के रेट भारत के मुकाबले लगभग दाे गुना या उससे भी ज़्यादा है. मारुति की स्विफ्ट जाे भारत में 5.5 लाख रुपये से शुरू हाे जाती है वहीं पाकिस्तान में 21 लाख रुपये से यानि सीधे सीधे चार गुना ज़्यादा महंगी.
दस लाख से नीचे काेई कार ही नहीं
भारत में जहां तीन से चार लाख में नई कार की रेंज मिलना शुरू हाे जाती है. आपकाे यह जानकार हैरानी हाे सकती है कि पाकिस्तान में काेई भी नई कार दस लाख रुपये के ऊपर ही शुरू हाेती है. जिसकी प्रमुख वजह है पाकिस्तान में कर और शुल्क एक कार की कुल कीमत का लगभग 40 फीसदी है जबकि भारत में यह टैक्स 20 फीसदी से कम है. इसके अलावा ज्यादातर कार कंपनियां भारत में ही अपनी काराें का प्राेडक्शन करती है जिससे उसकी कीमत में फर्क आता है.
फ़र्क़ रुपयाें का भी है
हालाकि महत्वपूर्ण बात यह भी है कि भारत और पाकिस्तान की करंसी भले ही रुपया हाे. लेकिन दाेनाें की वैल्यू में काफी अंतर है. भारत के 45.50 रुपये पाकिस्तान में 100 रुपये के बराबर है. इस लिहाज से वहां बिकने 1990 मॉडल की मारुति मेहरान (भारत में मारुति 800) ढाई लाख में बिकती है ताे भारत में यह राशि करीब 1.15 लाख के आसपास की हाेती है. हालांकि पाकिस्तान में यह बेहद ज़्यादा महंगी है क्योंकि हमारे यहां यही कार 30 हजार की भी शायद ही काेई ले.