इस कार को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, आनंद महिंद्रा ने किया ऐसा ट्वीट, देखें- VIDEO– News18 Hindi

इस कार को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, आनंद महिंद्रा ने किया ऐसा ट्वीट, देखें- VIDEO– News18 Hindi


सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर किया है. इस वीडियो में कार खराब होने पर व्यक्ति ने कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे देख आप तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. इस वायरल वीडियो में दो व्यक्ति ने कार खराब होने पर उसे घोड़े की तरह इस्तेमाल कर सड़क पर दौड़ा दिया. इस वीडियो को अभी 80 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वीडियो में कार खराब होने पर एक व्यक्ति उसे धक्का मारने लगता है. लेकिन जब इससे बात नहीं बनती तो वो उसके हुड को खोलता है. जिसे वो केबल और रस्सी की सहायता से इंजनों के ‘हॉर्स पॉवर’ को कंट्रोल करता है. उसके बार एक व्यक्ति कार के अंदर स्पीड डायरेशन के लिए अंदर बैठ जाता है वहीं दूसरा कार के उपर रस्सी पकड़ कर खड़ा हो जाता है. और फिर क्या…उसके बाद सड़कों पर दौड़ने लगती है उनकी गाड़ी.

इस दो मिनट के फुटेज को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘ये पुराना वीडियो दिखता है, जुगाड़ सिर्फ भारतीय की विशेषता नहीं है. इस वीडियो को अभी तक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 3000 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.

वीडियो को देखकर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं. कुछ यूजर ने इस जुगाड़ की तारीफ की वहीं कुछ यूजर ने कहा जुगाड़ निश्चित रूप से केवल भारतीय विशेषता है, लेकिन हमेशा हम अपने कॉपीराइट के रूप में इसे रजिस्टर नहीं करते हैं, इसलिए अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं और ऐसे जुगाड़ करते हैं.





Source link