IND VS ENG: जो रूट के शतक के बाद बोले केविन पीटरसन- विराट को रवींद्र जडेजा की याद आ रही होगी– News18 Hindi

IND VS ENG: जो रूट के शतक के बाद बोले केविन पीटरसन- विराट को रवींद्र जडेजा की याद आ रही होगी– News18 Hindi


नई दिल्ली. चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root Century) ने शानदार शतक लगाया. श्रीलंका में दोहरा शतक और एक शतक लगाने वाले रूट के बारे में ऐसा माना जा रहा था कि दाएं हाथ का ये बल्लेबाज भारतीय टीम (India vs England) के लिए बड़ा खतरा होगा और हुआ भी ऐसा ही. चेन्नई में इंग्लैंड के कप्तान ने जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, आर अश्विन जैसे खास गेंदबाजों का सामना किया और टेस्ट में 20वीं बार शतक का आंकड़ा छुआ.

जो रूट का शतक पूरा होते ही पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स उनकी तारीफ के पुल बांधने लगे. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने तो शतक लगाने के बाद रवींद्र जडेजा को याद किया. जैसे ही रूट ने शतक पूरा किया पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा- ‘विराट को जरूर जडेजा की याद आ रही होगी.’ बता दें जडेजा चोट के चलते पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह टीम इंडिया ने शाहबाज नदीम को मौका दिया, जो कि बेहद ही महंगे साबित हुए.

रूट को किया दिग्गजों ने सलाम

जो रूट ने जैसे ही शतक जमाया, इंग्लैंड और भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें सोशल मीडिया पर सलाम किया. पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जो रूट को अलग स्तर का बल्लेबाज बताया. संजय मांजरेकर ने लिखा- ‘एक विशेष बल्लेबाज का शतक, अभी काफी रन और बचे हैं.’ हर्षा भोगले ने लिखा- ‘गजब की बल्लेबाजी. जो रूट ने 100वें टेस्ट में शतक लगाया. जिस तरह से रन बनाने के लिए गेंदबाजों का चुनाव किया वो शानदार है.’

IND VS ENG: बेंच पर बैठे कुलदीप यादव को लॉर्ड्स के हीरो की सलाह- ऋषभ पंत से सीखो ‘लड़ाई’

केविन पीटरसन ने रूट-सिब्ली को किया सलाम

जो रूट का शतक क्यों खास?

बता दें जो रूट ने लगातार तीसरा शतक ठोका है. श्रीलंका में खेले गए दो टेस्ट मैचों में रूट ने दोहरा शतक और शतक लगाया था. साल 2021 में जो रूट 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. बता दें जो रूट 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी हैं. उनसे पहले काउड्रे, एलेक्स स्टीवर्ट भी 100वें टेस्ट में शतक लगा चुके हैं. जो रूट ने भारत के खिलाफ 5वां टेस्ट और कुल 8वां इंटरनेशनल शतक लगा दिया है. रूट ने जब भी भारत के खिलाफ शतक ठोका है इंग्लैंड कभी उस मैच को हारा नहीं है. ऐसे में अब टीम इंडिया को चेन्नई टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के लिए कुछ खास करना होगा.





Source link