Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजनपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने महिषी प्रखंड क्षेत्र के राजनपुर पंचायत में पंचायत सचिव सहित अन्य 5 जनसेवकों का तबादला कर दिया है। राजनपुर के पंचायत सचिव तपेश कुमार को महिषी से हस्तांतरित करते हुए सलखुआ प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित किया है। सभी को अपने नए पदस्थापन के जगह योगदान करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि राजनपुर पंचायत अंतर्गत चौरनिया वार्ड के सात निश्चय योजना में वार्ड सदस्य एवं सचिव के विरुद्ध गबन के मामले में महिषी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी इसके अलावा नौ लाख रुपए सरकारी रुपए का बीडीओ के समक्ष जमा करने का भी जिला के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महिषी के द्वारा निर्देशित किया गया है। सात निश्चय योजना के गबन के मामले में पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्य पर जहां प्राथमिकी दर्ज की गई है वहीं दिए गए प्राथमिकी के आवेदन में पंचायत सचिव तपेश कुमार यादव भी जांच के घेरे में हैं।