जिले मेें हुए दो हादसे: तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, दबने से दो लोगों की मौत; खड़े ट्रक से भिड़ी बस, छह घायल

जिले मेें हुए दो हादसे: तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, दबने से दो लोगों की मौत; खड़े ट्रक से भिड़ी बस, छह घायल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Chhatarpur
  • High Speed Overload Tractor trolley Overturned, Two People Died Due To Overpressure; Bus Collided With Standing Truck, Six Injured

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में 8 घंटे के अंदर अंधी रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण 2 बड़ी घटनाएं हुईं। बसारी के पास ट्रैक्टर की सरिया से लोड ट्राॅली पलटने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की सुबह यात्री बस हाइवे पर घिनाैची के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 6 लाेग घायल हुए हैं। गुरुवार की देर शाम करीब 8 बजे बमीठा थाना क्षेत्र मे खजुराहो-झांसी नेशनल हाइवे पर बसारी-कदारी के बीच छतरपुर से लोहे के सरिया लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। ट्राॅली पलटने से उसके नीचे दबने के कारण 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

बमीठा पुलिस ने बताया कि ग्राम जटा पहाड़ी के परमलाल पिता पूरनलाल पाल 30 वर्ष और हरीराम पाल पिता छन्नू पाल 35 वर्ष एक लाल रंग के मैसी ट्रैक्टर-ट्राॅली में छतरपुर से लोहे के सरिया लाद कर देर शाम गांव के लिए रवाना हुए थे। इस ट्राॅली में करीब 40 क्विंटल से अधिक सरिया लदा हुआ था। ट्राॅली में परमलाल और हरीराम बैठे हुए थे। परमलाल के भाई ग्यादीन ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि ट्रैक्टर को ड्राइवर लापरवाही पूर्वक तेज गति से चला रहा था।

चूंकि रोड निर्माणाधीन है, ओवरलोड होने के बावजूद अंधी रफ्तार और लापरवाही के चलते बसारी और कदारी के बीच ट्राॅली पलट गई। ट्राॅली पलटते ही उसमें परमलाल और हरीराम दोनों दब गए। ऊपर से सरिया आकर गिर गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों को ट्राॅली के नीचे से निकाला।
अज्ञात ड्राइवर पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस के मुताबिक ट्राॅली पलटते ही उसका ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, ट्रक के परखच्चे उड़े, 20 फीट दूर गिरा

गुलगंज| नेशनल हाइवे पर गुलगंज थाना की बंधा चौकी के घिनौची के पास जबलपुर से छतरपुर आ रही बुंदेलखंड ट्रांसपोर्ट कंपनी की तेज रफ्तार यात्री बस एमपी 16 पी 0432 ने शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े 4 खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बस की टक्कर लगते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 50 फीट दूर उछल कर खेत में गिरा। वहीं बस का अगल हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार बीके बहन मोनिका 45 वर्ष भोपाल, कन्हैया पाल 45 वर्ष दरगुवा, सूरज रैकवार 15 वर्ष बड़ामलहरा, संतोष कुमार बिछोले 39 वर्ष नौगांव, बस का क्लीनर वाहिद खान सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बड़ामलहरा अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर किया मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही गुलगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, बंधा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि रोड पर खड़े ट्रक की लाइट नहीं जल रही थीं। इस कारण यह घटना हुई। ट्रक के ड्राइवर पर प्रकरण दर्ज किया गया है। ड्राइवर की जानकारी पुलिस के पास नहीं है।



Source link