Indore news update Congress expressed displeasure over sealing the hotel | होटल सील करने पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, अध्यक्ष ने कहा- प्रशासन का रवैया तानाशाहीपूर्ण

Indore news update Congress expressed displeasure over sealing the hotel | होटल सील करने पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, अध्यक्ष ने कहा- प्रशासन का रवैया तानाशाहीपूर्ण


इंदौर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने होटल सील करने का विरोध किया।

  • पिछले दिनों कांग्रेस ने की थी होटल में प्रेस कांफ्रेंस, पूर्व सांसद गुड्डू अौर जिलाध्यक्ष यादव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने की थी होटल सील

कांग्रेस की पिछले दिनों जिस होटल में प्रेस काॅन्फ्रेंस हुई। उसके बाद पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन द्वारा होटल सील किए जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा – प्रशासन का यह तानाशाहीपूर्ण रवैया है। इससे साफ हो गया कि प्रशासन पूरी तरह से भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। बाकलीवाल ने कहा भाजपा नेताओं के आयोजन में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही। वे भीड़ एकत्रित कर रहे, वो सब प्रशासन को दिखाई नहीं दे रहा। कांग्रेस ने प्रेस काॅन्फ्रेंस की, दो लोगों के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने होटल ही सील करवा दी। कांग्रेस इसका विरोध करती है।

जिस होटल में गुड्‌डू की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, उसे सील किया गया था

कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्‌डू ​​​ने साउथ एवेन्यू होटल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसे प्रशासन ने सील कर दिया है। एडीएम पवन जैन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में 50 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा हुए थे। होटल में कुछ लोग ठहरे थे, उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया है। होटल संचालक दिनेश कुमार के मुताबिक, कॉन्फ्रेंस की प्रशासन को जानकारी दे दी थी। उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया। हम तो प्रशासन को कोरोना काल में लगातार सेवाएं दे रहे थे।

0



Source link