Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भरतपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में लुधावई टोल प्लाजा पर मैसर्स महुआ भरतपुर एक्सप्रेसवे लिमिटेड द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. निर्मला सिंह ने राजमार्ग के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, वाहन चालकों व कर्मचारियों के आंखों की जांच की और परामर्श देते हुए कहा कि आंखों की उचित देखभाल करना जरुरी है। परियोजना प्रबंधक श्रीधर नारायण ने शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर निशुल्क दवाई भी बांटी गईं और मरीजों को मुफ्त में चश्मे दिए गए। शिविर में 110 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में कंपनी की ओर से महेंद्रपाल, प्लाजा प्रबंधक अनूप सिंह चौहान, रवि शर्मा, हेमंत, संदीप उपस्थित रहे।