चक्काजाम को लेकर एमपी के कई जिले अलर्ट पर हैं. (प्रतिकात्मक तस्वीर)
प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर सहित अन्य जिलों में किसान नेता दोपहर 12 से 3 के बीच हाईवे पर चक्काजाम करेंगे. हालांकि जाम के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 6, 2021, 12:28 PM IST
चक्काजाम आंदोलन कर रहे 40 किसान संगठनों द्वारा बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा ने ये चक्काजाम बुलाया है. शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम रहेगा. इस दौरान गाड़ियों को चलने नहीं दिया जाएगा. सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर यातायात अवरुद्ध किया जाएगा.
इंदौर–भोपाल में इस तरह होगा जाम
कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को प्रदर्शन करने वाले किसान बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौराहा, राऊ पिगडंबर एबी रोड पर किसान 3 घंटे तक हाईवे को जाम करेंगे. हालांकि, किसानों ने कहा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा. वहीं, भोपाल में पुलिस की दबाव बनाने की रणनीति कामयाब होती दिख रही है, क्योंकि अब तक यहां पर कोई भी संगठन खुलकर चक्काजाम करने की बात लेकर सामने नहीं आया है. किसान नेताओं का भी कहना है कि सभी प्रमुख और बड़े किसान नेता शहर से बाहर हैं. वे खातेगांव में महापंचायत कर रहे हैं. ऐसे में राजधानी में प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए कोई बड़ा नेता नहीं है, इसलिए यहां पर चक्काजाम या बड़ा प्रदर्शन किए जाने की संभावना काफी कम है.ग्वालियर-उज्जेन में है ये हालत
किसानों ने आगरा-झांसी हाईवे, आगरा-मुंबई हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया है. इनके अलावा निरावली और बड़ागांव में हाईवे पर भी जाम लगा. कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी कर रही चक्काजाम का नेतृत्व.नवहीं, उज्जैन में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस और किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता सड़क जाम करने की सुबह से तैयारी में जुटे हुए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया जिलेभर से लोग किसान कानून के विरोध में आगर रोड स्थित सोया चौपाल के पास और देवास रोड पर चंदेसरा गांव के पास सड़क जाम कर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे. एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है.