- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bihar Wanted Criminal Lalan Yadav URF Lala Shot Dead In Broad Daylight In Patna City
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पटना12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अपराधी की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
- साढ़ू विक्की मोबाइल ने ही चेहरे पर मार दी गोली
- शुक्रवार की शाम विवाद के बाद साढ़ू के साथ लालू गोप की हुई थी मारपीट
पटना सिटी के आलमगंज इलाके में शनिवार की सुबह दिनदहाड़े हत्या हो गई है। इस बार एक कुख्यात को ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या के इस वारदात को अपने ही साढ़ू ने अंजाम दिया है, जिस अपराधी की गोली मारकर हत्या की गई है, उसका नाम ललन यादव उर्फ लाला गोप है।
पूजा करने के दौरान हत्या
28 साल का यह अपराधी अपने ही घर के पास पूजा कर रहा था। शनिवार का दिन होने की वजह से वह पिपल के पेड़ में जल डालने गया था। पेड़ में जब वह जल डाल रहा था, उसी बीच उसका साढ़ू विक्की मोबाइल आया और पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। उसकी चलाई हुई गोली लाला गोप के चेहरे पर लेफ्ट साइड में जा लगी। इस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि गोली मारने वाला विक्की मोबाइल मौके से फरार हो गया।
कई बार जेल गया था लाला गोप
यह वारदात पटना सिटी के आलमगंज थाना के तहत माखनपुर ईदगाह के पास की है। यहीं पर लाला गोप का घर है। वह एक कुख्यात अपराधी था। इसने अब तक 5 मर्डर किए थे। इसके अलावा भी कई आपराधिक मामले अलग से दर्ज थे। कई दफा जेल भी जा चुका था। वारदात की जानकारी मिलने के बाद आलमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच की। परिवार वालों के अनुसार कई दिनों से लाला गोप का अपने साढ़ू विक्की मोबाइल के साथ विवाद चल रहा था। हालांकि इसके बाद भी दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा हुआ था। दोनों के घरों में भी कुछ डिस्टेंस का ही अंतर है।
विवाद के बाद हुई थी मारपीट
शुक्रवार की शाम को ही लाला और विक्की की आपस में मुलाकात हुई थी। पहले से चले आ रहे विवाद की वजह से शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। काफी मारपीट भी हुई। बीच-बचाव कर दूसरे लोगों ने दोनों को अलग कराया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। लेकिन, शनिवार को विक्की ने लाला की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने पिस्टल किया बरामद
गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके के लोग जब अपने घर से बाहर निकले तो विक्की को भागता हुआ देखा और लाला पेड़ के पास गिरा हुआ मिला। परिवार वालों ने भी हत्या का आरोप विक्की मोबाइल के ऊपर ही लगाया है। मामले की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार के अनुसार विक्की मोबाइल भी एक पेशेवर अपराधी है। लाला और विक्की पहले दोनों साथ में रहते थे। हाल में एक अपराधिक मामले में विक्की जेल से छुटकर आया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।