वाराणसी: कोरोना के चलते BHU IIT के दीक्षांत समारोह का स्वरूप बदला, मेडल पाने वाले छात्रों को ही मिलेगी इंट्री

वाराणसी: कोरोना के चलते BHU IIT के दीक्षांत समारोह का स्वरूप बदला, मेडल पाने वाले छात्रों को ही मिलेगी इंट्री


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वाराणसीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूएसए की क्लाउड बेस्ड इनफार्मेशन सिक्योरिटी कंपनी के सीईओ एवं संस्थापक जय चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। 

  • 1481 मेधावी छात्रों को दी जाएगी उपाधि
  • 80 मेडल भी प्रदान किया जाएगा

BHU IIT का नौवां दीक्षांत समारोह सोमवार को स्वतंत्रता भवन में होगा। दीक्षांत समारोह में इस बार कोविड प्रोटोकॉल के चलते केवल मेडल पाने वाले छात्रों को ही इंट्री मिलेगी। कुल 1481 मेधावी छात्रों को उपाधियों से नवाजा जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान के पुरातन छात्र और यूएसए की क्लाउड बेस्ड इंफार्मेशन सिक्योरिटी कंपनी के सीईओ व संस्थापक जय चौधरी होंगे। संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नस के चैयरमैन पद्मश्री कोटा हरिनारायन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दोनों ही अतिथि ऑनलाइन समारोह में उपस्थित होंगे।

संस्थान के वेब साइड पर सीधा प्रसारण होगा

निदेशक प्रो प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विविध पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 52 स्नातकों को विभिन्न श्रेणियों में 80 स्वर्ण व रजत पदक और 16 प्राइज प्रदान किये जाएंगे। इस वर्ष दो विधार्थियों को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने पर प्रेसीडेंट्स स्वर्ण पदक और डाइरेक्टर्स स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

कोविड प्रोटोकाॅल के तहत इस बार दीक्षांत समारोह में सिर्फ मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों और संस्थान के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष व पदाधिकारी ही समारोह में उपस्थित रहेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से पुरातन व वर्तमान छात्रों, शिक्षाविदों और अन्य अतिथियों को ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है।



Source link