- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Shirdi Lucknow Flight Timings Change, Mumbai To Delhi And Trivandrum Flights Will Also Start
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
इंदौर से उड़ने वाले विमानों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में 4 और नई उड़ानें शुरू होंगी। समर शेड्यूल 28 मार्च से शुरू होगा। मुंबई की दो उड़ानों के अलावा दिल्ली और त्रिवेंद्रम के लिए भी एक-एक उड़ान मिलेगी।
इंदौर से विभिन्न शहरों में जाने वाली फ्लाइट का समय परिवर्तन किया गया है। शिर्डी-लखनऊ-इंदौर उड़ान का समय बुधवार से बदल दिया गया है। इस बीच मुंबई के लिए एक और उड़ान शुरू करेगी। हवाई अड्डा निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि उड़ान 7189 शिर्डी-इंदौर-लखनऊ सुबह 9.45 बजे शिर्डी से शहर के हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और सुबह 10.10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह उड़ान 7193 लखनऊ-इंदौर-शिर्डी दोपहर 2.25 बजे लखनऊ से आएगी और 2.50 बजे शिर्डी के लिए प्रस्थान करेगी। विस्तारा एयरलाइन मुंबई के लिए एक और उड़ान शुरू करेगी, जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। 15 फरवरी को यूके -917 / 918 मुंबई-इंदौर-मुंबई से आएगी। मुंबई हवाई अड्डे से सुबह 7.50 बजे और वापस मुंबई के लिए सुबह 8.30 बजे प्रस्थान कर सकेंगे।
ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एमपी चैप्टर के चेयरमेन टी.के. जोस के मुताबिक अब धीरे-धीरे उड़ानों के साथ यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले दिनों कुछ घरेलू उड़ानें शुरू की गई। वहीं अब समर शेड्यूल में भी 4 और नई उड़ानें इंदौर से शुरू होगी, जिसमें से दो मुंबई और एक-एक दिल्ली-त्रिवेंद्रम की रहेगी। हालांकि दिल्ली-मुंबई के लिए पूर्व में भी अन्य उड़ानें हैं, लेकिन त्रिवेंद्रम की उड़ान से केरल जाने वालों को काफी फायदा होगा। अभी धीरे-धीरे पर्यटन के हिसाब से भी लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है।