मीरा राजपूत की आपबीती: अक्ल दाढ़ निकलवाने में हुआ लेबर पेन से ज्यादा दर्द, बोलीं- शाहिद पास होते तो उनके हाथ तोड़ देती

मीरा राजपूत की आपबीती: अक्ल दाढ़ निकलवाने में हुआ लेबर पेन से ज्यादा दर्द, बोलीं- शाहिद पास होते तो उनके हाथ तोड़ देती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 2015 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं मीशा और जेन। शाहिद आए दिन पत्नी मीरा और बच्चों के साथ की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि, अब मीरा ने शनिवार को एक पोस्ट शेयर कर बताया कि अक्ल दाढ़ निकलवाने में उन्हें लेबर पेन से ज्यादा दर्द हुआ। इस दौरान शाहिद उनके पास होते तो वे उनके हाथ तोड़ देतीं। उन्होंने यह भी बताया कि मीशा और जेन की डिलीवरी के दौरान उन्हें इतना दर्द हुआ था की उन्होंने शाहिद के हाथ में लगभग कई फ्रैक्चर कर ही दिए थे।

अक्ल दाढ़ निकलवाने के दर्द के आगे लेबर पेन एक योगा स्ट्रेच की तरह
दरअसल मीरा शुक्रवार को अक्ल दाढ़ निकलवाने शाहिद के बिना डॉक्टर के पास पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि वे इस दौरान शाहिद को कितना मिस कर रही थीं। मीरा ने अपने इस पोस्ट में अक्ल दाढ़ निकलवाने और बर्थ डिलीवरी के समय होने वाले दर्द का कंपेरिजन भी किया। पोस्ट में उन्होंने खुद की एक फोटो भी शेयर की है।

मीरा ने पोस्ट में लिखा, “आज मैं अपनी अक्ल दाढ़ निकलवाने गई थी। इसके दर्द के आगे मुझे लेबर पेन एक योगा स्ट्रेच की तरह लगा। अक्ल दाढ़ निकलवाते समय मैंने शाहिद को बहुत मिस किया। अगर वे मेरे साथ होते तो इस बार शायद मैं उनका हाथ तोड़ ही देती। क्योंकि मेरी दो डिलीवरी के दौरान मुझे इतना दर्द हुआ था की मैंने शाहिद के हाथ में लगभग कई फ्रैक्चर कर ही दिए थे।”



Source link