Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चूरूकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
- सुजानगढ़ नगर परिषद एवं 7 नगर पालिकाओं में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा मतदान
सुजानगढ़ नगर परिषद सभापति एवं सात नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव रविवार को होगा। सुजानगढ़, रतनगढ़, सरदारशहर, तारानगर में कांग्रेस का चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है, जबकि रतननगर नगर पालिका में भाजपा का चेयरमैन भी बहुमत के आधार पर तय माना जा रहा है।
छापर, बीदासर व राजलदेसर में चेयरमैन का फैसला निर्दलीय करेंगे। आठ निकायों में 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सांवर मल वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद निर्वाचन हेतु मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आठों निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 8 फरवरी को होगा।